भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से अफगानिस्तान के सिखों को भारत लाने का आग्रह किया
By भाषा | Published: August 13, 2021 01:32 AM2021-08-13T01:32:58+5:302021-08-13T01:32:58+5:30
जम्मू, 12 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के मद्देनजर वहां के सिख परिवारों को सुरक्षित निकालने तथा भारत में उनके रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के कारण सिख समुदाय के करीब 650 परिवार खतरे का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का प्रभाव बढ़ रहा है और देश में चारों तरफ हिंसा हो रही है। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान में रहने वाले सिख परिवारों को वहां से लाने और भारत में उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।