लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, बीजेपी नेता ने पुलिस को दी सूचना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2022 20:25 IST

सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना की भी जानकारी दी है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता चंपा सोम (सोमा) ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से धमकी भरी चिट्ठी भेजी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना की भी जानकारी दी हैकहा- TMC नेता चंपा सोम (सोमा) ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से धमकी भरी चिट्ठी भेजी हैबीजेपी नेता ने इसकी सूचना पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को दी है

पटना:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद सुशील मोदी की ओर से इसकी पटना के एसएसपी को सूचना दी गई है। धमकी भरा पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से आया है। जिसमें हत्या करने की धमकी दी गई है।

सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना की भी जानकारी दी है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता चंपा सोम (सोमा) ने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से धमकी भरी चिट्ठी भेजी है। चिट्ठी स्पीड पोस्ट से भेजी गयी है। चिट्ठी अंग्रेजी में लिखी गयी है। चंपा सोम ने धमकी भरे लहजे में पत्र लिखते हुए कहा है कि ‘मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती है। तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आपकी हत्या कर दूंगा। 

धमकी भरे पत्र मिलने के बाद सुशील मोदी ने इसकी सूचना पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को दी है। एसएसपी से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। चंपा सोम (सोमा) पोस्ट+ग्राम- रायन, जिला- पूर्वी वर्धमान पश्चिम बंगाल 713104, साथ ही इस पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है। यह पत्र सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है। 

वहीं, इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद सुशील मोदी ने पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को भेज दिया है। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार सुशील मोदी महागठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। जदयू और राजद पर लगातार हमला बोल रहे हैं। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारBJPटीएमसीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप