लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनाव के बाद बीजेपी में मतभेद, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- जो अपनी सीट नहीं बचा पाए, वो सीएम कैसे बने

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2018 17:42 IST

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद सीएम योगी और बीजेपी की परेशानियां काफी बढ़ा दी है।

Open in App

लखनऊ, 15 मार्च;  उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी में कलह का माहौल है। इस उपचुनाव ने बीजेपी की परेशानियां काफी बढ़ा दी है। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की हार के बाद सीएम योगी पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी में भी इस हार के बाद कलह का माहौल है। पार्टी के नेता ही सीएम योगी पर सवाल उठा रहे हैं।  बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसी कड़ी में बयान दिया है। 

सीएम योगी मुख्यमंत्री कैसे बने...

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि जो लोग अपनी सीट भी नहीं जीत पा रहे हैं, ऐसे लोगों को बड़ा पद देना लोकतंत्र में 'आत्महत्या' करने से कम नहीं है। उन्होंने कहा है कि जो लोग जनता में जो ज्यादा लोकप्रिय हैं, वो किसी पद पर ही नहीं हैं।  इन चीजों में बदलाव होना चाहिए।

नेता रमाकांत ने कहा- हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार

आजमगढ़ के सांसद रमाकांत ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की हार दलितों और पिछड़ों को नजरअंदाज करने की वजह से हुई है। पिछड़े और दलितों के साथ जो हो रहा है, उसका रिजल्ट 2019 में भी दिखाई देगा।

शत्रुघ्न सिंहा ने कहा- क्रोध, अहंकार लोकतांत्रिक राजनीति में सबसे बड़े दुश्मन

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों से यह तो साफ हो गया है कि आने वाली चुनावों में  सीटबेल्ट बांधनी होगी क्योंकि भविष्य का रास्ता बहुत कठिन है। इसके साथ ही शत्रुघ्न ने अखिलेश यादव, मायावती और तेजस्वी यादव को बधाई दी। शत्रुघ्न सिंहा ने ट्वीट कर कहा, क्रोध, अहंकार और अतिआत्मविश्वास लोकतांत्रिक राजनीति में सबसे बड़े दुश्मन हैं। यह बात ट्रंप, मित्रों और विपक्षी नेताओं समेत सब पर लागू है।

हालांकि एक ट्वीट में सीएम योगी  के लिए दुख जताते हुए कहा, मेरे मित्र योगी जी के लिए काफी दुखी महसूस कर रहा हूं, जो अपने गृह क्षेत्र में ही हार गए हैं। उन्होंने सही कहा कि अति आत्मविश्वास की वजह से इतनी बड़ी हार हुई है। गौरतलब है कि गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रवीण निषाद खड़े थे। प्रवीण निषाद को मिले 4, 56, 513 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 4,34,632 वोट मिले हैं। सपा कैडिडेंट ने बीजेपी प्रत्याशी को 45,456 वोट से हराया है। 

वहीं, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नागेंद्र पटेल को  3,42,756 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 2,83,183 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 59, 613 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष मिश्रा की 19,334 हजार वोट मिले हैं।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीशत्रुघ्न सिन्हायोगी आदित्यनाथउपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया