लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग से राजनीति में आईं बीजेपी नेता रिमझिम मित्रा हिरासत में, कहा- पुलिस ने हमारे साथ की हाथापाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 13, 2019 15:52 IST

पुलिस हिरासत में गईं रिमझिम मित्रा ने मीडिया से कहा, ''हमारे पास विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति थी और विरोध शांतिपूर्ण था। पुरुष पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ हाथापाई की।''

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के कोलकाता में शहर को डेंगू मुक्त बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदर्शन किया। अभिनय जगत से राजनीति में आईं रिमझिम मित्रा को भी पुलिस ने बीजेपी कार्यकार्ताओं समेत हिरासत में ले लिया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शहर को डेंगू मुक्त बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदर्शन किया, जिसके चलते अभिनय जगत से राजनीति में आईं रिमझिम मित्रा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें बीजेपी के बाकी कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने पकड़ा। बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता नगर निगम कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर केनन का सहारा लेना पड़ा। 

पुलिस हिरासत में गईं रिमझिम मित्रा ने मीडिया से कहा, ''हमारे पास विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति थी और विरोध शांतिपूर्ण था। पुरुष पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ हाथापाई की।''

रिमझिम मित्रा ने बीती जुलाई में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। उनके साथ एक्टर सुरोजित चौधरी और मॉडल गोस्वामी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 

रिमझिम और अन्य कलाकारों के बीजेपी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया था। सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस के कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया था कि कलाकारों सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर बीजेपी में भर्ती कराया जा रहा है। 

सीएम ममता बनर्जी के आरोप पर रिमझिम मित्रा ने पलटवार करते हुए कहा था, ''मैं बीजेपी में शामिल हुई क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि पर भरोसा है और टेलिविजन इंडस्ट्री की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।''

बता दें कि रिमझिम मित्रा ने बंगाली टीवी और फिल्म कलाकार के रूप में काफी नाम कमाया है।  2013 में ईटीवी बांग्ला पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा बांग्ला' में वह सीजन की विजेता रही थीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया