लाइव न्यूज़ :

बोले बीजेपी नेता-जेल में रहकर लालू अपने गुनाहों का पश्चाताप करें और तुलसी की माला जपें 

By IANS | Updated: January 3, 2018 17:39 IST

बीजेपी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने यहां बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में लालू प्रसाद यादव को लेकर विवादित बयान दिया। 

Open in App

चारा घोटाला के एक मामले में दोषी करार दिए गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के एक नेता की जुबान फिसल गई। बीजेपी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने यहां बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में लालू प्रसाद यादव को लेकर विवादित बयान दिया। 

उन्होंने लालू प्रसाद यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। वह अब जेल में रह कर अपने गुनाहों का पश्चाताप करें। तुलसी माला का जाप करें और गीता का पाठ करें, ताकि उनका पाप कटे और ऊपर जाएं, तो उनकी आत्मा को शांति मिल सके। 

उधर, पटेल के बयान की राजद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि ऐसे बयानों का राजनीति में कोई स्थान नही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक विरोधी ऐसा बयान नहीं दे सकता, लेकिन बीजेपी नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। 

बीजेपी नेता संजय टाइगर ने पटेल के बयान पर बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग अनर्गल बयानबाजी नहीं करते हैं। गीता का पाठ करने से संकट दूर होता है, कष्ट कम होता है। लालू प्रसाद को ईश्वर लंबी जिंदगी दें और वह दीर्घायु हों। उन्होंने कहा कि पटेल के बयान के संदर्भ को समझने की जरूरत है।

टॅग्स :विवादबीजेपीलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?