लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी नेता के बेटे तुष्मल झा का धमकी देते हुए ऑडियो वायरल, कहा-याद रखना वह प्रभात झा का बेटा है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 20:04 IST

तुष्मुल झा के छोटे भाई अयन्त को मिक्की चांदवानी नामक युवक ने मारने की धमकी दी. वायरल हुए आडियो के जरिए तुष्मुल, मिक्की को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. तुष्मुल झा आडियो में मिक्की द्वारा छोटे भाई अयत्न को गाली दिए जाने को लेकर धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. 

Open in App

राज्यसभा सांसद प्रभात झा के बेटे तुष्मुल झा का एक आडियो वायरल हुआ है, इस आडियो में वे एक युवक को यह धमकी दे रहे हैं ‘याद रखना, वह मेरा भाई और प्रभात झा को बेटा है.’ इस पूरे मामले में सांसद प्रभात झा ने मौन साध रखा है.

दरअसल, तुष्मुल झा के छोटे भाई अयन्त को मिक्की चांदवानी नामक युवक ने मारने की धमकी दी. वायरल हुए आडियो के जरिए तुष्मुल, मिक्की को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. तुष्मुल झा आडियो में मिक्की द्वारा छोटे भाई अयत्न को गाली दिए जाने को लेकर धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. 

तुष्मुल ने मिक्की को धमकी देते हुए कहा कि वह यह नहीं जानता की अयत्न उनका भाई और प्रभात झा का बेटा है. आडियो के वायरल होने के बाद से अब तक दोनों ही पक्ष मौन है. तुष्मुल इस आडियो को फर्जी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि आडियो में उनकी आवाज नहीं है. 

वहीं वे यह भी कह रहे हैं कि वे तो उस नाम के व्यक्ति को जानते भी नहीं है. वहीं अयन्त का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, हम दोनों तो दोस्त हैं और जहां चार बर्तन होंगे, वहां तो आवाज आएगी ही. हालांकि आडियो को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को भी किसी तरह से कोई शिकायत नहीं की गई है.

आडियो में यह कहा तुष्मुल ने

‘तुष्मुल : मेरे छोटे भाई से तुम्हारा क्या हुआ है. तुमने उसे गाली दी.

मिक्की : भैया कुछ भी नहीं. पहले उन्होंने गाली दी. मैं तो उन्हें पेबल-बे में एक प्रापर्टी दिखाने ले गया था.

तुष्मुल: तुम उसको गाली दोगे...

मिक्की : आप बताओ... अयत्न भाई मेरे दोस्त हैं. इतने सालों से उन्हें प्रॉपर्टी दिखाए जा रहा हूं. एक-दूसरे को भाई बोलते हैं.. अगर वो मेरी मां को गाली देंगे तो प्रैक्टिकली खुद सोचो आप. कोई सुनेगा क्या? उन्होंने गाली दी तो रिवर्ट में मैंने भी कहा.

तुष्मुल: बेटा हमारे बारे में नहीं जानते हो... ये बताओ तुमको क्या लगता है.. तुम्हारे साथ क्या होगा?

मिक्की : मैंने कोई गलत बात नहीं की. उन्होंने (अयत्न) धक्का-मुक्की की. रामभाई से पूछ लो. आपने तो अभी थाने में बैठा दिया.

तुष्मुल : अरे बेटा अभी कुछ नहीं हुआ. तुष्मुल झा के बारे में तुम कुछ नहीं जानते. याद रखना वह मेरा छोटा भाई और प्रभात झा का बेटा है. तुमको बताऊंगा बेटा. तू बच्चा है.

मिक्की : तो आप क्या करोगे. मेरे पास जान से मारने के मैसेज आ रहे हैं. फोन आ रहे हैं कि मुझे मारने गनमैन निकले हैं. क्या करोगे मेरा भैया.

तुष्मुल : अभी थोड़ी देर रुक.. 15-20 मिनट. तुमको अभी सब समझाएंगे.

मिक्की : आप मुझे धमकी दे रहे हैं.

तुष्मुल : हंसते हुए. मैं किसी को धमकी नहीं देता.’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब