लाइव न्यूज़ :

सेना तख्तापलट विवाद पर बीजेपी का बड़ा खुलासा, मनमोहन सरकार के 4 कांग्रेसी मंत्रियों ने की थी साजिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2019 16:39 IST

'द संडे गार्डियन' की रिपोर्ट 2011-12 में सेना की कथित तख्तापलट की खबरें सामने आई थी। 'द संडे गार्डियन' की रिपोर्ट में छपा था तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने आईबी( IB) के अधिकारियों से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। मनमोहन सिंह की सरकार के तकरीबन चार मंत्रियों ने सेना को बदनाम करने की प्लानिंग की थी: बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि  यूपीए-2 में सेना के खिलाफ गलत खबरें चलवाई गई थी। बीजेपी ने कहा,  यूपीए-2 के सहयोग से कुछ नेताओं ने भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए गलत गोपनीय जानकारी को लीक करवाई थी। बीजेपी ने ये बात एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने यह जानाकारी दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में दी। 

देश के सेना की मानहानि हुई है: बीजेपी 

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा, ये सिर्फ जानकारी लीक करने की बात नहीं है, बल्कि ये सेना के मानहानि का मामला है। ये मामला 2012 का है। जब एक अखबार में  सेना द्वारा कथित तख्तापलट की खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर के बाद देशभर में काफी बवाल हुआ था।'

जीवीएल नरसिम्हा ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने रची थी पुरी साजिश 

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने बताया, 'अखबार में छपी ये रिपोर्ट कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा प्लान की गई थी। जिसमें यूपीए-2 के कुछ केन्द्रीय मंत्री भी शामिल थे। यह एक निर्मित तख्तापलट था। उसके बाद इस गलत जानकारी के आधार पर, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आईबी (IB)से सबूत जुटाने को कहे थे। यहां तक ​​कि जब आईबी ने सारे मामलों की सच्चाई की रिपोर्ट पीएमओ को सौंप दी थी। तब भी यूपीए ने मीडिया में वह कहानी रची थी, जिसमें भारतीय सेना को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। 

बीजेपी ने राहुल गांधी ने मांगा जवाब

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। बीजेपी ने यहां तक कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के तकरीबन चार मंत्रियों ने मिलकर इसकी प्लानिंग की थी। बीजेपी ने इस मामले में संसदीय कमिटी से भी जांच की मांग की है। 

नरसिम्हा राव ने कहा,'मैंने स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष से इसकी बैठक बुलाने की मांग की है। ताकि जांच की जा सके कि इस तरह की खबरों में कौन शामिल था, उसका जल्द-जल्द से नाम सामने आ सके। 'द संडे गार्डियन' की रिपोर्ट 2011-12 में ये खबर आई थी।  'द संडे गार्डियन' की रिपोर्ट में छपा था तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने आईबी के अधिकारियों से सेना की कथित तख्तापलट खबरों पर रिपोर्ट मांगी थी। आईबी ने रिपोर्ट में कहा था कि ऐसा कोई कोशिश नहीं किया गया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनमोहन सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह