लाइव न्यूज़ :

जब एंकर ने पूछा क्या 'पप्पू' पास हो गया? तो तिलमिलाकर ये बोले भाजपा के दिग्गज नेता

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 16:31 IST

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब देकर तीन राज्यों में विजय हासिल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। 'पप्पू' कहकर उनका मजाक बनाने वाले विरोधी भी उनको बधाई दे रहे हैं।

Open in App

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब देकर तीन राज्यों में विजय हासिल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। 'पप्पू' कहकर उनका मजाक बनाने वाले विरोधी भी उनको बधाई दे रहे हैं। लोकमत समूह द्वारा गुरुवार को आयोजित 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने उन्हें बधाई दी। हालांकि उन्होंने भारत को कांग्रेस और भाई-भतीजावाद मुक्त करने पर भी जोर दिया। 

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से सवाल किया कि 'क्या पप्पू पास हो गया? इस सवाल पर फड़णवीस ने कहा, 'राहुल गांधी को बधाई हो। 

रजत शर्मा के दूसरे सवाल कि राज ठाकरे ने कहा है कि जिन्हें पप्पू कहते थे वो पूजनीय हो गए हैं? इस पर फड़णवीस ने कहा, 'राज ठाकरे मेरे मित्र हैं लेकिन अब उन्हें और शिवसेना को कोई सीरियसली नहीं लेता है मीडिया को भी नहीं लेना चाहिए। 

जब एंकर ने उनसे पूछा कि क्या बीजेपी अहंकार आ गया है, तो उन्होंने कहा कि हार की अपनी वजह होती हैं। भाजपा जमीन से जुड़ी पार्टी है और पार्टी के किस भी कार्यकर्ता में अहंकार नहीं है।  

आगे उन्होंने कहा, 'भारत में 99 फीसदी पार्टियां ऐसी हैं जिन्हें परिवार चलाते हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसी परिवार की मिल्कियत नहीं है। कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब किसी पार्टी से मुक्त भारत नहीं बल्कि भाई-भतीजावाद मुक्त करना है। राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदलती है। वहां बाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में केल्वल 0.5 फीसदी वोट ही ज्यादा मिले हैं। 

उन्होंने कहा देश में एक अच्छा विपक्ष होना बहुत जरूरी है। राहुल गांधी ये काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। उन्हें आगामी 10-20 साल अभी और विपक्ष में रहना है।

फडणवीस ने कहा, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे बीजेपी के खिलाफ नहीं हैं। राजस्थान में हर बार सरकार बदलती है लेकिन उसके बावजूद हमने अच्छी सीट हासिल की है। एमपी और छत्तीसगढ़ में तीन बार से सरकार थी।

टॅग्स :राहुल गांधीदेवेंद्र फड़नवीसलोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी