लाइव न्यूज़ :

पहले इटालियन महिला करती थी पीएम मोदी का अपमान, अब इटालिया उनकी मां का कर रहा है बेइज्जती: भाजपा नेता अनुराग ठाकुर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2022 07:41 IST

मामले में बोलते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, गुजरात ने पहले भी इस ‘‘अपमान’’ को स्वीकार नहीं किया था, वह इसे अब भी स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी और गोपाल इटालिया पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा पहले इटालियन महिला पीएम मोदी का अपमान करती थी। अब ‘आप’ नेता उनकी मां की बेइज्जती कर रहे है।

नई दिल्ली: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि पहले एक ‘‘इटली की महिला’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘‘अपमान’’ करती थीं, अब ‘‘एक इटालिया उनकी (मोदी) मां का अपमान कर रहे हैं।’’ 

बिना नाम लिए ठाकुर कांग्रेस और 'आप' पर साधा निशाना 

हालांकि, ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गुजरात में चुनावी रैलियों के दौरान स्पष्ट तौर पर उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे। आपको बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। 

गुजरात इस अपमान का करारा जवाब देगा- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर और वाधवा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान कांग्रेस और ‘आप’ पर तीखे हमले भी किए। उन्होंने दावा किया कि गुजरात ने पहले भी इस ‘‘अपमान’’ को स्वीकार नहीं किया था, वह इसे अब भी स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा। 

गोपाल इटालिया के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा नेताओं और भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगया कि आप नेताओं ने शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं जो कि इटालिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए ‘‘अपमानजनक’’ भाषा के इस्तेमाल करने से पता चलता है। 

गोपाल इटालिया को पद से हटान की भाजपा ने की मांग

इस पर बोलते हुए बिधूड़ी ने कहा, ‘‘आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ऐसे नेताओं को पार्टी से हटा देना चाहिए और उनकी अभद्र भाषा के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।’’ विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राजन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, मोर्चा की प्रभारी बरखा सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 

आपको बता दें कि गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और करीब तीन घंटे बाद छोड़ा था। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरBJPकांग्रेससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?