लाइव न्यूज़ :

'ओलंपिक में विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफिकेशन का जश्न मना रही थी बीजेपी आईटी सेल', कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 17:10 IST

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पुनिया ने कहा, "जब विनेश फोगट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया था, तो एक आईटी सेल बधाई दे रहा था।"

Open in App

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद शुक्रवार को पहलवान बजरंग पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल पर बड़ा निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पुनिया ने कहा, "जब विनेश फोगट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया था, तो एक आईटी सेल बधाई दे रहा था।"

हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अंतिम स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें अपनी श्रेणी के लिए अधिक वजन वाला पाया गया था। पुनिया ने अपनी टिप्पणी में कहा, "हम कांग्रेस पार्टी और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।"

बजरंग पुनिया के साथ ही विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। दोनों ही पहलवानों के हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले तक कांग्रेस इस बात से इनकार कर रही थी कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन शुक्रवार को हुए घटनाक्रम से यह साफ हो गया कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले फोगाट और पुनिया दोनों ही हरियाणा में भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर, 2024 को होंगे। मतगणना और नतीजे 8 अक्टूबर, 2024 को आएंगे। कांग्रेस हरियाणा में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने और उत्तरी राज्य में वापसी करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019बजरंग पूनियाकांग्रेसविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?