लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 'भीम महासंगम विजय संकल्प रैली' से दलितों को लुभाएगी बीजेपी, पक रही है 5000 किलो खिचड़ी

By विकास कुमार | Updated: January 6, 2019 13:49 IST

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने मीडिया को बताया है कि नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर और उनकी टीम को रैली में समरसता खिचड़ी पकाने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोटों को एकजुट करने के मकसद से बीजेपी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम रैली का आयोजन करने जा रही है. इस रैली में दलितों के घर से जुटाये गए चावल और दाल के द्वारा 5000 किलो खिचड़ी भी पकाई जा रही है. इस रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे. 

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने मीडिया को बताया है कि नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर और उनकी टीम को रैली में समरसता खिचड़ी पकाने के लिए आमंत्रित किया गया है. गिहारा ने बताया कि खास तौर पर तैयार बरतन का व्यास 20 फुट है और इसकी गहराई छह फुट है. इसमें चावल, दाल, नमक और पानी डालकर 3,000 किलोग्राम खिचड़ी बनायी जाएगी.

 

2014 में भाजपा को दलित वोटों का अच्छा साथ मिला था, जिसके कारण भाजपा ने उत्तर प्रदेश में उन सीटों पर भी जीत हासिल की थी जहां दलित वोटों की संख्या बहुतायत में थी. हाल के दिनों में भाजपा के कई दलित नेताओं ने पार्टी के ऊपर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है. जिसके कारण पार्टी अब समरसता खिचड़ी के सहारे सीधे दलितों से जुड़ाव करना चाहती है. उदित राज ने भी हाल में कई मौकों पर पार्टी पर निशाना साधा है, अभी तक इसकी कोई खबर नहीं है कि उन्हें इस रैली में न्योता दिया गया है या नहीं. 

भाजपा को 2014 में लगभग 28 फीसदी दलित वोट मिले थे जो किसी भी दलित हितैषी पार्टी से ज्यादा थी. इसके कारण भी बीजेपी इस बार दलित वोटों को अपने साथ जोड़ना चाहती है. एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के कारण भी दलितों में भाजपा की छवि पहले से ज्यादा अच्छी हुई है. 

टॅग्स :अमित शाहदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन