लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी जेडीयू की व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है', जदयू विधायकों के भाजपा में विलय को लेकर बोले मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: September 4, 2022 16:40 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मीडिया से कहा, मैं बिहार में जदयू की स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं, लेकिन बीजेपी जेडीयू की व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम एन बीरेन सिंह ने कहा- पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी के लिए प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा हैउन्होंने कहा- मणिपुर में विधायक ही नहीं जदयू कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैंसीएम ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड की स्थिति पर बोलने से किया इनकार

इंफाल: मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के 5 विधायकों के भाजपा में विलय करने को लेकर सियासत गरम है। इस मामले में रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी के लिए प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैं बिहार में जदयू की स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन बीजेपी जेडीयू की व्यवस्था से 100 गुना बेहतर है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, मणिपुर में विधायक ही नहीं जदयू कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं। आपको बता दें कि शुक्रवार को मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायक भाजपा शामिल हुए थे। इन विधायकों का भाजपा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 

भाजपा में शामिल होने वाले पांच विधायकों में खुमुक्कम जॉयकिसन सिंह (थांगमेईबंद), नगुरसंगलुर सनाटे (टिपईमुख), मोहम्मद अचब उद्दीन (जिरीबाम), थंगजाम अरुणकुमार (वांगखेई) और एलएम खौटे (चुराचंदपुर) हैं। जेडीयू के 5 विधायकों के विलय से भाजपा की ताकत बढ़कर 37 हो गई है। 

शनिवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी भाजपा में शामिल हुए इन विधायकों से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था,  'प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी के साथ, कल भाजपा में विलय हुए जदयू के 5 विधायकों का दिल से स्वागत किया। यह विलय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोगों द्वारा दिए गए प्यार और विश्वास को दशार्ता है।

टॅग्स :जेडीयूBJPमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया