लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने दिया इस्तीफा, भारत राष्ट्र समिति में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2023 15:56 IST

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने कहा कि अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देके. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो सकते हैं।राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करने में असमर्थता" के कारण यह निर्णय लिया। भारत राष्ट्र समिति में शामिल होने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

भुवनेश्वरः ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी में ‘अपमान’ का सामना करना पड़ा है। सूत्रों ने कहा कि गमांग के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो सकते हैं।

 

गमांग के बेटे शिशिर ने भी भाजपा छोड़ दी है। गमांग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं निंदा तो सहन कर सकता हूं, लेकिन अपमान नहीं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए, गमांग ने कहा कि उन्हें ‘‘पार्टी में और कोरापुट में भी उचित महत्व नहीं दिया गया" जहां से वह नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए।

गमांग ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेज दिया है। उन्होंने 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। नड्डा को लिखे पत्र में, गमांग ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए ‘‘पिछले कई वर्षों से ओडिशा के लोगों के प्रति राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करने में असमर्थता" के कारण यह निर्णय लिया।

गमांग और उनके बेटे रविवार को यहां हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में गमांग और उनके बेटे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी और भारत राष्ट्र समिति में शामिल होने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

सूत्रों ने कहा कि पिता-पुत्र जल्द ही बीआरएस में शामिल होने की तारीख की घोषणा करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। सूत्रों ने कहा कि गमांग 2024 के चुनावों में बीआरएस के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्य में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं।

टॅग्स :ओड़िसातेलंगानाके चंद्रशेखर रावBJPतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?