लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को केरल में झटका, मलयाली फिल्मकार और संघ परिवार से जुड़े अबुबकर ने पार्टी छोड़ी, फेसबुक पर लिखा, ‘सभी चीजों से मुक्त, केवल -धर्म के साथ’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 14:22 IST

‘पुझा मुतल पुझावरे’ के निर्देशक ने कहा कि उनके निर्णय पर ज्यादा शोर मचाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह कहीं जा नहीं रहे हैं और केवल उस ‘धर्म’ (सनातन धर्म) के साथ चलेंगे जो उन्होंने सीखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे नाम अली अकबर से बदलकर रामसिम्हन अबुबकर कर लिया था।फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘‘सभी चीजों से मुक्त। केवल -धर्म के साथ।’’ फिल्मकार केरल में पिछले दो सप्ताह में भाजपा छोड़ने वाले फिल्म जगत से जुड़े तीसरे व्यक्ति हैं।

तिरुवनंतपुरमः मलयाली फिल्मकार और संघ परिवार से जुड़े रामसिम्हन अबुबकर ने भारतीय जनता पर्टी (भाजपा) छोड़ने की घोषणा की है। रामसिम्हन ने दिसंबर 2021 को इस्लाम धर्म त्याग दिया था और अपना नाम अली अकबर से बदलकर रामसिम्हन अबुबकर कर लिया था।

वह भाजपा की राज्य समिति के सदस्य थे लेकिन उन्होंने 2021 में सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियां त्याग दी थीं। ‘पुझा मुतल पुझावरे’ के निर्देशक ने कहा कि उनके निर्णय पर ज्यादा शोर मचाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह कहीं जा नहीं रहे हैं और केवल उस ‘धर्म’ (सनातन धर्म) के साथ चलेंगे जो उन्होंने सीखा है।

रामसिम्हन ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘‘सभी चीजों से मुक्त। केवल -धर्म के साथ।’’ फिल्मकार केरल में पिछले दो सप्ताह में भाजपा छोड़ने वाले फिल्म जगत से जुड़े तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले मलयालम निर्देशक राजासेनन और अभिनेता भीमन रघु ने भाजपा छोड़ने और मार्क्सवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।

भाजपा ने इन घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। फिल्मकार ने शुक्रवार को एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया है,‘‘ बस इतना है कि अब यह सार्वजनिक हुआ है... ये एहसास हुआ कि अगर कोई धर्म के मार्ग पर चलना चहता है तो कोई बंधन नहीं होने चाहिए इसलिए बंधन तोड़ दिए गए।’’

अक्टूबर 2021 में निर्देशक से राजनेता बने फिल्मकार ने राज्य समिति सदस्य सहित भाजपा में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उन्हें केरल में एक मुस्लिम भाजपा नेता के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तरीय कार्रवाई से ‘पीड़ा’ हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।

फेसबुक पोस्ट में फिल्मकार ने कहा था कि एक आम आदमी के लिए यह समझना काफी मुश्किल है कि भाजपा के साथ काम करते हुए किसी मुसलमान व्यक्ति को अपने परिवार और अपने सुमदाय की तरफ से किस प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :केरलBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?