लाइव न्यूज़ :

'भाजपा पैगंबर मोहम्मद और मुसलमानों से नफरत करती है', बीजेपी विधायक टी राजा के बयान पर बोले ओवैसी

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2022 18:28 IST

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि हैदराबाद में शांति हो। बीजेपी पैगंबर मुहम्मद और मुसलमानों से नफरत करती है। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ओवैसी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का आरोप लगाया। 

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा विधायक के बयान की निंदा कीसांसद ने कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि हैदराबाद में शांति होभाजपा पर ओवैसी ने देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का लगाया आरोप

हैदराबाद: सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए भाजपा विधायक टी राजा सिंह के बयान की निंदा की है। ओवैसी ने मंगलवार को इस मुद्दे पर कहा, मैं भाजपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि हैदराबाद में शांति हो। बीजेपी पैगंबर मुहम्मद और मुसलमानों से नफरत करती है। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ओवैसी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का आरोप लगाया। 

बीजेपी को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, हमारे साथ राजनीतिक रूप से लड़ो लेकिन इस तरह नहीं। अगर पीएम मोदी और बीजेपी इन टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं तो उन्हें प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

इसके साथ ही ओवैसी ने यह भी कहा कि वह उन नारों (सर तन से जुदा) की भी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए।

वहीं तेलंगाना भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने मंगलवार को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पैगंबर के बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी करने के बाद हैदराबाद में सोमवार की रात विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कुछ दिनों पहले हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम किया था। भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने फारूकी के शो को रोकने की धमकी दी थी और कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सेट को जला देंगे। राजा सिंह की धमकी के बाद प्रशासन ने उनको घर में नजरबंद कर दिया था। 

इसके बाद राजा सिंह ने अपना एक वीडियो जारी किया और कहा कि मुनवर फारूकी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इस वीडियो में राजा सिंह ने स्टैंड अप कॉमेडियन और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की। वीडियो में उन्होंने पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी की।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमहैदराबादBJPटी राजा सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम