लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: भाजपा ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: November 17, 2022 17:36 IST

बीजेपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। इस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम सबसे ऊपर है।

Open in App
ठळक मुद्देइस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम सबसे ऊपर है। जबकि दूसरे नंबर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम है।  यहां मैनपुरी लोकसभा, खतौली-रामपुर विधानसभा में 5 दिसंबर को होगा मतदान

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 3 सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी किया है। बृहस्पतिवार को बीजेपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। इस लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम सबसे ऊपर है। जबकि दूसरे नंबर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम है।  

भाजपा ने मैनपुरी, खतौली और रामपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। केंद्रीय मंत्री और सांसद और विधायक भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। मैनपुरी सीट जो समाजवादी पार्टी का 'अभेद किला' माना जाता है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। यहां बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज शाक्य को मैदान पर उतारा है। 

वहीं खतौली विधानसभा सीट से भगवा पार्टी ने पार्टी पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी मैदान पर हैं। इससे पहले विक्रम सिंह सैनी इस सीट से विधायक थे, जिनकी विधायकी चली गई थी। वहीं रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आकाश सक्सेना मैदान पर हैं। आकाश सक्सेना ही वही शख्स हैं जिनकी शिकायत के आधार पर आजम खान को कोर्ट में सजा सुनाई गई और फिर उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई थी। 

 

आपको बात दें कि देश के इस बड़े सूबे में एक लोकसभा (मैनपुर) और दो विधानसभा (रामपुर और खतौली) में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए नामांकन भरने की आज (17 नवंबर) को अंतिम तारीख थी। 18 नवंबर को नामांकन पर्चों की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 21 नवंबर है। उपचुनाव हेतु मतदान 5 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।  

टॅग्स :BJPराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत