लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार को सत्ता का दंभ छोड़कर परिवार की तरह सोचना चाहिए : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:29 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,''भाजपा सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए।''

सोमवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीका के दामों में एकरूपता और देश भर में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की मांग की।

यादव ने आरोप लगाया कि काला बाजारियों पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता उजागर है और संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम और टेलीफोन नम्बर भाजपा सरकार प्रचारित कर रही है वे अधिकांश फर्जी निकल रहे हैं। उनका कहना था कि इसी झूठ के सहारे मुख्यमंत्री अपनी कमियां छुपा रहे हैं जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,''पीड़ित परिवारों के आंसू सूख गए हैं और सरकार की आंख का पानी मर गया है] लोकतंत्र में भाजपा सरकार अभिशाप बन गई है।'' उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की है। यादव ने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कोरोना प्रदेश बना दिया है।

सपा प्रमुख ने दावा किया, ''एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कमतर दिखाने को फर्जी आंकड़े दे रही है दूसरी तरफ श्मशान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसों का आपातकाल है।''

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री के बयान जो हों लेकिन भाजपा विधायक और सांसद तक हालात से परेशान होकर धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं, यह सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है।''

उन्होंने कहा कि इस अक्षम और अयोग्य सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है, भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का यह लापरवाही भरा कार्य मानवीय भूल नहीं अपराध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण