लाइव न्यूज़ :

समाज को कुछ न कुछ देने का बहाना देकर भ्रमित करने को भाजपा सरकार ले आई अनुपूरक बजट : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:08 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित हुए राज्य सरकार के अनुपूरक बजट पर शुक्रवार को कहा कि ‘भाजपा भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है। अपने पिछले बजट का 20 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाने वाली भाजपा नीत सरकार अनुपूरक बजट लाई है ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को कुछ न कुछ देने का बहाना करके उन्हें भ्रमित किया जा सके।'' सपा मुख्यालय द्वारा आज जारी बयान में यादव ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने झूठ बोलने के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इस सरकार के अब चंद महीने की बचे हैं और चलाचली की अपनी इस बेला में उन्होंने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर सदन में भी असत्य से परहेज नहीं किया। उन्होंने सिर्फ छात्रों को एक करोड़ टेबलेट और परीक्षा भत्ता देने सहित तमाम लोकलुभावन वादे किए हैं।’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था, जिसे बृहस्पतिवार को दोनों सदनों में पारित करा दिया गया। उसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस बजट में एक करोड़ छात्रों को टैबलेट और डिजिटल सुविधाएं देने और तीन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यात्रा भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''सच्चाई यह है कि चुनाव संकल्प-पत्र (2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र) में किए गए तमाम वादों को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। मुफ्त लैपटॉप देने का वादा तक पूरा नहीं हुआ।'' यादव ने कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा, ''विकास के तो कहीं दर्शन ही नहीं हो रहे हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि विकास विरोधी और जनविरोधी भाजपा सरकार के अब चार दिन ही बचे हैं। संकल्प पत्र के वादाखिलाफी का जनता 2022 में वोट से समुचित जवाब देगी। जनता साढ़े चार साल में भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे से भलीभांति वाकिफ हो चुकी है और अब वह किसी मुगालते में आने वाली नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप