लाइव न्यूज़ :

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने किसानों पर ‘हुड़दंग’ करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:27 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर प्रदर्शन के नाम पर ‘हुड़दंग’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी किसानों का देश के अधिकांश किसानों पर कोई प्रभाव नहीं है। सिंह ने किसान आंदोलन से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में आरोप लगाया, ‘‘वे लोग किसान नहीं हैं। वे हुड़दंगी हैं। प्रदर्शन के नाम पर केवल कुछ लोग बैठे हैं, जिनका आम किसानों पर कोई प्रभाव नहीं है। वे देश के 85 प्रतिशत छोटे किसानों के विरोधी हैं। उनके हितों पर कुठाराघात करने वाले हैं।’’ राज्यसभा सदस्य रविवार को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आए थे। सिंह ने दावा किया, ‘‘सच्चाई तो यह है कि देश के 99.99 फीसदी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वे जानते हैं कि मोदी ही उनका भला कर सकते हैं। वे उनके खातों में पैसे डलवा रहे हैं व नीम कोटेड यूरिया दे रहे हैं।’’ मथुरा से सटे राजस्थान के भरतपुर में जिला पंचायत चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर किसान आंदोलन का थोड़ा सा भी प्रभाव होता तो भाजपा भरतपुर के जिला पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश सीटें कैसे जीत जाती।’’ उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?