लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पहले कोविड-19 पाबंदियों पर सरकार का समर्थन किया, अब कर रही है विरोध : राउत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करने के लिये शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये प्रतिबंधों का विपक्षी दल ने पहले तो समर्थन किया और अब वह विरोध कर रही है।

राउत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुये कहा कि देश में विपक्षी दलों को महामारी को लेकर राजनीति बंद करनी चाहिये ।

सांसद ने कहा, ‘‘शुरूआत में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कठोर प्रतिबंध लगाने के दौरान सहयोग के लिये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील का समर्थन किया, लेकिन अब यह आलोचना कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि इसमे राजनीति से बचना चाहिये।

उन्होंने कहा कि गुजरात में, जहां भाजपा की सरकार है, उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन लागू करने का आदेश दिया है लेकिन महाराष्ट्र में यह पार्टी विरोध कर रही है।

राउत ने कहा, ‘‘कोई भी सरकार ऐसा निर्णय करके खुश नहीं होती है । हर व्यक्ति को यह समझना चाहिये कि यह आपात स्थिति है।’’

पिछले कुछ दिनों में प्रदश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में हुयी जबरदस्त बढ़ोत्तरी के बाद रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से 30 अप्रैल तक सप्ताहांत पर लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी । इसके अलावा राज्य सरकार ने निजी कार्यालयों, थियेटरों एवं सैलूनों को बंद करने का भी ऐलान किया है । इसके अलावा सप्ताह के अन्य दिनों में दिन के समय में निषेधाज्ञा भी लागू किया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र में लोगों से कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा लागू किये गये प्रतिबंधों एवं सप्ताहांत के लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी

हालांकि, मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘जब आपने मुझसे वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए कठोर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी, तो हम सहमत थे क्योंकि लॉकडाउन केवल दो दिनों के लिए था। लेकिन सप्ताह के शेष पांच दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के कारण लोगों में अशांति पैदा हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अघोषित लॉकडाउन के कारण खुदरा व्यापारी, छोटे व्यवसायी एवं सैलून प्रभावित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?