लाइव न्यूज़ :

BJP Fifth List of Candidates: भाजपा उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट में कंगना रनौत का नाम, हिमाचल की मंडी सीट से लड़ेंगी चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2024 22:40 IST

BJP Fifth List of Candidates: बीजेपी उम्मीदवारों की 5वीं सूची में हरियाणा के कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिमाचल के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत और कर्नाटक के बेलगाम से जगदीश शेट्टार सहित कुछ बड़े नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी की पांचवीं सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम है, लिस्ट में कई जानेमाने चेहरे हैंवायनाड लोकसभा सीट पर केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से होगाभाजपा ने वरुण गांधी की फिलीभीत सीट से जितिन प्रसाद को मैदान पर उतारा है

BJP Fifth List of Candidates:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की, जिसमें हरियाणा के कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिमाचल के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत और कर्नाटक के बेलगाम से जगदीश शेट्टार सहित कुछ बड़े नाम शामिल हैं। भगवा पार्टी की ताजा सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम है।

लिस्ट के अनुसार, वायनाड लोकसभा सीट पर केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से होगा। भाजपा ने राज्य और केंद्र में पार्टी की नीतियों की आलोचना करने वाले वरुण गांधी की फिलीभीत सीट से किसी और टिकट दिया है। यहां भाजपा ने जितिन प्रसाद को मैदान पर उतारा है।  हालांकि, पार्टी ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से ही टिकट दिया। इसी तरह भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करने के बाद आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और बेगुसराय से गिरिराज सिंह ने अपनी सीटें बरकरार रखीं है।

वहीं टिकट मिलने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है। जिसमें अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, बीजेपी को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है, आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका पालन करती हूं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान का फैसला है। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखता हूँ। धन्यवाद।"

कंगना के अलावा भाजपा ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और वीके सिंह को उनकी संबंधित लोकसभा सीटों से हटा दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की तीन बार की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकंगना रनौतनवीन जिंदल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो