लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने दिल्ली युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखर को पार्टी से निकाला, बेटी के अपहरण की झूठी साजिश रची थी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2023 20:41 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी वासु रुखर की बेटी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देबेटी को बुधवार को मध्य दिल्ली के झंडेवालान से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया।मौरिस नगर में एक मंदिर के पास छोड़ दिया गया।निष्कासन पर रुखर की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं थी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के दिल्ली अध्यक्ष वासु रुखर को शुक्रवार को उनकी बेटी के कथित अपहरण से जुड़े विवाद के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को संगठन से निष्कासित कर दिया गया। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक पत्र जारी कर रुखर की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने और उन्हें पार्टी से निकालने की बात कही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है, “आपके व्यवहार और गतिविधियों को देखते हुए आपको तुरंत आपकी प्राथमिक सदस्यता से मुक्त किया जाता है और पार्टी से तुरंत निष्कासित किया जाता है।” पुलिस ने कहा था, “भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दिल्ली अध्यक्ष की बेटी को बुधवार को मध्य दिल्ली के झंडेवालान से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया।

मौरिस नगर में एक मंदिर के पास छोड़ दिया गया।” हालांकि, भाजपा के सूत्रों ने आरोप लगाया कि रुखर की पत्नी को अपने डेढ़ साल की बच्ची को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि उसे तीन बेटियां होने पर परेशान किया जा रहा था। अपने निष्कासन पर रुखर की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं थी।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रुखर को निष्कासित करने का फैसला पुलिस द्वारा की गई जांच और पार्टी द्वारा आंतरिक जांच के आधार पर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि शिशु लड़की की मां ने “जानबूझकर” बच्चे को छोड़ दिया था और बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल की थी।

उन्होंने कहा, “हमें संदेह है कि उसने बच्ची से छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया होगा, लेकिन हम अभी भी उसकी कार्रवाई के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं।” दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी रुखर की बेटी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया था। 

टॅग्स :Delhi BJPdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया