लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ने छत्रपति शिवाजी को कहे विवादित शब्द, दो शहरों में भड़की हिंसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2018 10:57 IST

Ahmednagar Violence: महाराष्ट्र के अहमदनगर और पुणे में एक बयान के बाद हिंसा भड़क गई है। खबर के अनुसार यहां बीजेपी के डिप्टी मेयर द्वारा छत्रपति शिवाजी के लिए अपशब्द कहे जाने के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना है।

Open in App

महाराष्ट्र के अहमदनगर और पुणे में एक बयान के बाद हिंसा भड़क गई है। खबर के अनुसार यहां बीजेपी के डिप्टी मेयर द्वारा छत्रपति शिवाजी के लिए अपशब्द कहे जाने के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना है। अहमदनगर के डिप्टी मेयर श्रीपाद छिंदम का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ है। इस टेप के अनुसार वह इसमें  एक निगम के कर्मचारी को डांटते हुए शिवाजी के बारे में अपमानजनक बातें कह रहे हैं।

 जिसके बाद कई संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं , अब पुलिस ने  छिंदम को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पार्टी ने उन्हें डिप्टी मेयर के पद से बर्खास्त कर दिया है। खबरों के मुताबिक ये घटना छत्रपति शिवाजी जयंती को लेकर हो रही तैयारियों की है। अब बीजेपी नेता के बयान के बाद अहमदनगर के साथ ही पुणे में भी हिंसा शुरू हो गई है। पुणे से भी हिंसक प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।

क्या है मामला

कहा जा रहा है कि  श्रीपाद छिंदम ने अपने एक स्टाफ को फोन कर उससे कुछ अधूरे पड़े काम की जानकारी लेनी चाही। स्टाफ की बात सुनकर छिंदम भड़क गए और उसे फोन पर ही गालियां देने लगे। स्टाफ के साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी के लिए भी अपमानजनक बातें कह डाली। स्टाफ और छिंदम की बात का ये ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। ऑडियो वायरल होने के बाद लोग हिंसक हो गए और छिंदम के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना के कार्यकर्ता अपने विधायक अनिल राठौड़ के नेतृत्व में छिंदम के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके घर पर तोड़फोड़ भी की। 

टॅग्स :बीजेपीशिवजी जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?