लाइव न्यूज़ :

भाजपा की राहुल गांधी से माफी की मांग, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- माफी का कोई सवाल नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2023 12:25 IST

मल्लिकार्जुन ने कहा कि माफीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं। मोदी जी ने 5-6 देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के लंदन के बयान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दो दिन से हंगामा जारी है।बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार को शुरूआत हुई, लेकिन अभी तक संसद में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका है।स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान पर कहा कि एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राहुल गांधी के ब्रिटेन के बयान पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी मांग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को अपमानित करने वाले विदेश में दिए गये बयानों पर जवाब देना चाहिए।

मल्लिकार्जुन ने कहा कि माफीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं। मोदी जी ने 5-6 देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप है। खड़गे ने सरकार पर भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम करने का आरोप लगाया और कहा कि सभी टीवी चैनलों को दबाया जा रहा है, सच बोलने वाले लोगों को जेल में डाला जा रहा है, ये लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है? इसलिए माफी का कोई सवाल नहीं है।

 राहुल गांधी के लंदन के बयान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दो दिन से हंगामा जारी है। बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार को शुरूआत हुई, लेकिन अभी तक संसद में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि उन्होंने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेस्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील