लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश सरकार से की बिहार में योगी मॉडल अपनाने की मांग, कहा-अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए है जरूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2023 19:23 IST

भाजपा ने कहा कि बिहार में भी यूपी की तरह योगी मॉडल लागू कर अपराधियों में कानून का खौफ पैदा किया जाना चाहिए। यहां अपराधियों को अभी लग रहा है कि उनकी ही सरकार है। यहां कानून नहीं उनका राज है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बिहार में योगी मॉडल अपनाने की मांगबोले यूपी की तरह ही बिहार में भी अपराधियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिएउन्होंने कहा- अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए है जरूरी

पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को भाजपा के द्वारा राज्य में योगी मॉडल अपनाने की मांग की गई। भाजपा का आरोप है कि बिहार की स्थिति 90 के दशक वाली हो गई है। भाजपा ने बिहार में एकबार फिर जंगल राज की बात कही। भाजपा ने कहा कि बिहार में भी यूपी की तरह योगी मॉडल लागू कर अपराधियों में कानून का खौफ पैदा किया जाना चाहिए। यहां अपराधियों को अभी लग रहा है कि उनकी ही सरकार है। यहां कानून नहीं उनका राज है।

भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि आज यह समय आ गया है कि जो पहले हथियार गाड़ी में नहीं रखकर चलते थे, वह आज अपने हथियार को चमकाने लगे हैं, तो शायद इस बात की जानकारी उनको हो गई है कि उनकी सरकार आ गई है। उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी की तरह ही बिहार में भी अपराधियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए। 

भाजपा विधायक ने कहा कि कभी नीतीश कुमार अपराध को बर्दाश्त नहीं करते थे। उन्होंने अपने 2005-2010 के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ इस कदर सख्ती दिखाई कि वह बिहार छोड़कर भाग गए। लेकिन अब अपराधियों को लग रहा है कि सूबे में उनकी सरकार है। पवन जायसवाल ने कहा कि नीतीश मॉडल खराब नहीं है। लेकिन बढ़ते अपराध के मामले में योगी मॉडल ज्यादा कारगर है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो अच्छे इंसान हैं। उन्हें यह मॉडल जरूर लागू करना चाहिए ताकि बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाया जा सके। इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अपहरण लूट और हत्या हो रही है और सरकार चुप है। मुजफ्फरपुर के मंत्री का मामला उठाया तो राजद ने विरोध करना शुरू कर दिया। 

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, अपराध बढ़ा है। लेकिन सरकार इस बात को मान नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों का तांडव ऐसा हो गया है कि लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप खुद देखिए कि बिहटा में किस तरह से एक छोटे बच्चे का अपहरण कर लिया जाता है। पुलिस प्रशासन को खबर मिलती है, बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। अंत में बच्चे की हत्या कर दी जाती है। 

टॅग्स :Bihar BJPयोगी आदित्यनाथबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर