लाइव न्यूज़ :

BJP Candidates List 2024: दिल्ली के 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, बदले चेहरे, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2024 19:45 IST

देश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को मैदान से उतारा था और उन्होंने जीत दर्ज भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पू्र्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, और पश्चिमी दिल्ली सीट से उम्मीदवार घोषितदेश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया हैमनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से दोबारा पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए

नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिये हैं। केवल एक चेहरा है जिसे रिटेन किया गया है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जिन पांच सीटों में उम्मीदवार घोषित किए वह नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पू्र्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, और पश्चिमी दिल्ली है। 

देश की पूर्व विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा ने मीनाक्षी लेखी को मैदान से उतारा था और उन्होंने जीत दर्ज भी की थी। चांदनी चौक से भी पार्टी ने नया चेहरा उतारा है। इस सीट से प्रवीण खंडेलवाल को कैंडिडेट घोषित किया है। साल 2019 के चुनाव में इस सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन भाजपा के उम्मीदवार थे। 

इस लिस्ट में मनोज तिवारी एक ऐसा चेहरा हैं जिन्हें रिटेन किया गया है। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से दोबारा पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी ने इस बार रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार रमेश बिधूड़ी इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे। लिस्ट में पांचवां नाम कमलजीत सेहरावत का है। जिन्हें पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से अपना कैंडिडेट चुना है। पिछले चुनाव में पार्टी ने यहां से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया था।

दिल्ली की 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार

नई दिल्ली: बांसुरी स्वराज चांदनी चौक: प्रवीण खंडेलवाल उत्तरपूर्वी दिल्ली: मनोज तिवारी दक्षिणी दिल्ली: रामवीर सिंह बिधूड़ी पश्चिमी दिल्ली: कमलजीत सहरावत

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPमनोज तिवारीMeenakshi Lekhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?