लाइव न्यूज़ :

सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भाजपा हमलावर, हिटलर के यहूदियों के चित्रण से की तुलना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 15:02 IST

भाजपा ने आरोप लगाया कि हिटलर ने जिस तरह यहूदियों का चित्रण किया और उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन धर्म का वर्णन किया, उसके बीच एक भयानक समानता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा-स्टालिन के लिए कांग्रेस और ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन का समर्थन सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। पार्टी ने कहा, ‘‘हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की हैः भाजपा

नयी दिल्लीः उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी बयान को लेकर विपक्ष के खिलाफ हमलावर रुख जारी रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को द्रमुक नेता के विवादास्पद बयान की तुलना हिटलर के यहूदियों के चित्रण से की।

भाजपा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उदय स्टालिन की सोची समझी टिप्पणी नफरत फैलाने वाला भाषण है और सनातन धर्म का पालन करने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान है। स्टालिन के लिए कांग्रेस और ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन का समर्थन सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है।’’

पार्टी ने आरोप लगाया कि हिटलर ने जिस तरह यहूदियों का चित्रण किया और उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन धर्म का वर्णन किया, उसके बीच एक भयानक समानता है। पार्टी ने कहा, ‘‘हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की है। हम जानते हैं कि कैसे नाजी नफरत का अंजाम यहूदियों के नरसंहार के रूप में सामने आया, जिसमें लगभग 60 लाख यूरोपीय यहूदी और कम से कम 50 लाख सोवियत युद्ध बंदी और अन्य पीड़ित मारे गए।’’

तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया कि ‘सनातन धर्म’ समानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों के खिलाफ हिंसा का आह्वान नहीं किया था। उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ अपनी टिप्पणी को दोहराते हुए आरोप लगाया, ‘‘सनातन धर्म एक सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है। सनातन धर्म को उखाड़ फेंकना मानवता और मानवीय समानता को बनाए रखना है।’’ सनातन शब्द का उपयोग कई हिंदुओं द्वारा अपने धर्म का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

टॅग्स :एमके स्टालिनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब