लाइव न्यूज़ :

भाजपा की केंद्र सरकार मेहुल चोकसी को बचाने की कोशिश कर रही है, आप का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2023 20:48 IST

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दावा किया कि चोकसी का नाम इंटरपोल के रेड नोटिस से हटा दिया गया है क्योंकि भारतीय जांच एजेंसियां उस पर लगाए गए आरोपों को लेकर "ठोस सबूत" देने में नाकाम रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरपोल के रेड नोटिस डेटाबेस से चोकसी का नाम हटाने के बाद ‘आप’ ने यह टिप्पणी की हैचोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित हैवह 2018 में भारत से फरार होने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बचाने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया। इंटरपोल के रेड नोटिस डेटाबेस से चोकसी का नाम हटाने के बाद ‘आप’ ने यह टिप्पणी की है। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। वह 2018 में भारत से फरार होने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है। 

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दावा किया कि चोकसी का नाम इंटरपोल के रेड नोटिस से हटा दिया गया है क्योंकि भारतीय जांच एजेंसियां उस पर लगाए गए आरोपों को लेकर "ठोस सबूत" देने में नाकाम रही हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया कि चोकसी एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने में इसलिए कामयाब हुआ क्योंकि केंद्र सरकार ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था। चड्ढा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “ भाजपा भगोड़े मेहुल चोकसी के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार कर रही है और उसे बचाने की कोशिश कर रही है।” 

आप नेता ने आरोप लगाया, “ भारत सरकार ने मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ का नागरिक बनने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जबकि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो उसके खिलाफ ठोस सबूत देने में विफल रहे, जिस वजह से उसका नाम रेड नोटिस सूची से हटा दिया गया।” सूत्रों के मुताबिक फ्रांस के लियोन शहर स्थित इंटरपोल के मुख्यालय में चोकसी द्वारा दायर याचिका के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

(इनपुट भाषा एजेंसी) 

टॅग्स :राघव चड्ढाAam Aadmi PartyBJPCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है