लाइव न्यूज़ :

"बीजेपी मेरा पद और घर ले सकती है या मुझे जेल में डाल सकती है, लेकिन...," वायनाड में बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: April 11, 2023 18:43 IST

वायनाड में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, सांसद सिर्फ एक टैग या पद है और बीजेपी मेरा टैग, पद और घर ले सकती है या मुझे जेल में डाल सकती है, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के मंत्रियों ने संसद में मेरे बारे में झूठ बोला और मुझे बोलने नहीं दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा, वे (बीजेपी) मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकतेउन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरा घर ले लिया, मैं उस घर में रहकर संतुष्ट नहीं था

वायनाड (केरल): कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी मंगलवार को केरल के वायनाड पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दिखाई दीं। जहां दोनों ने पहले एक रोड शो में हिस्सा लिया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपनी सदस्यता गंवा देने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोला। 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, सांसद सिर्फ एक टैग या पद है और बीजेपी मेरा टैग, पद और घर ले सकती है या मुझे जेल में डाल सकती है, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते। उन्हें लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डरा देंगे...मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरा घर ले लिया। मैं उस घर में रहकर संतुष्ट नहीं था। 

उन्होंने कहा, बीजेपी के मंत्रियों ने संसद में मेरे बारे में झूठ बोला और मुझे बोलने नहीं दिया गया। मैं स्पीकर के पास भी गया लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया...जितना वो मुझ पर हमला करेंगे, उतना ही मैं एक ही बात पर बोलूंगा...लेकिन मैं रुकूंगा नहीं' यह अयोग्यता वायनाड के लोगों के साथ मेरे रिश्ते को और गहरा करेगी।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे पर एकबार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,  मैंने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप अडानी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं...मैंने पूछा कि आपका अडानी के साथ क्या संबंध हैं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया। 

टॅग्स :राहुल गांधीकेरलकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह