लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर की गई को बताया 'नरसंहार का आह्वान', शहजाद पूनावाला ने कहा, "उजागर हो गया I.N.D.I.A. का हिंदू विरोधी चेहरा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2023 12:42 IST

केंद्र में एनडीए सत्ता की अगुवाई करने वाली भाजपा ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर की गई विवादित टिप्पणी को 'नरसंहार का आह्वान' करने जैसा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने डीएमके सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को 'सनातन धर्म' वाली टिप्पणी पर घेरा भाजपा ने उदयनिधि के 'सनातन धर्म' वाले बयान को 'नरसंहार का आह्वान' करने वाला बताया भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का 'भारत विरोधी' चेहरा उजागर हो गया

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और उनकी सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर की गई विवादित टिप्पणी पर बेहद कड़ा हमला बोला है। केंद्र में एनडीए सत्ता की अगुवाई करने वाली भाजपा ने साफ शब्दों में कहा है कि उदयनिधि का बयान 'नरसंहार का आह्वान' करने जैसा है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि वो देश में 'नरसंहार का आह्वान' कर रहे हैं।

भाजप नेता पूनावाला ने कहा, "एक बार फिर इंडिया गठबंधन ने अपना असली 'भारत विरोधी और हिंदू चेहरा' जनता के सामने उजागर कर दिया है। उदयनिधि का बयान नरसंहार के आह्वान से कम नहीं है और कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने उनके बयान का समर्थन किया है।"

इसके साथ ही पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर सवाल उठाते हुए उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "क्या यही 'मोहब्बत की दुकान' है, या यह नफ़रत के भाईजान है?"

इसके बाद पूनावाला ने विपक्षी खेमे में खड़े उद्धव ठाकरे समेत इंडिया गठबंधन के अन्य दलों से सवाल किया और कहा - "क्या यह वही तरीका है जिससे इंडिया उस विश्वास को खत्म करने का आह्वान कर रही है, जिसमें देश की 80 फीसदी आबादी का भरोसा है?"

इस बीच तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला करते हुए कहा कि उनका बयान "ईसाई मिशनरियों के विचार" को बढ़ावा देने के लिए है।

मालूम हो कि बीते शनिवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है, उन्हें केवल समाप्त किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छरों, मलेरिया या कोरोनोवायरस का विरोध नहीं कर सकते, हमें उन्हें खत्म करना होगा। उसी तरह हमें सनातन (सनातन धर्म) को खत्म करना होगा। सनातन का केवल विरोध करने के बजाय इसे खत्म किया जाना चाहिए।"

डीएमके नेता उदयनिधि के बयान पर तीखा हमला करते हुए तमिलनाडु भाजपा चीफ अन्नामलाई ने कहा, "गोपालपुरम परिवार का एकमात्र संकल्प राज्य जीडीपी से परे अपनी संपत्ति जमा करना है। उदयस्टालिन या उनके पिता के पास ईसाई मिशनरियों से खरीदा हुआ विचार है और उन मिशनरियों का विचार को ही वो दोहराने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :BJPभारतडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल