लाइव न्यूज़ :

Kamlnath के गढ़ में BJP की तोड़फोड़ सेल,MLA के बाद मेयर भी हुए भाजपाई

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: April 1, 2024 10:27 IST

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सबसे कम उम्र के महापौर पर भी कमलनाथ का जादू पर असर हो गया छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने के बाद छिंदवाड़ा मेयर विक्रम क ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली यह कमलनाथ को दूसरा बड़ा झटका है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाकमलनाथ के करीबी मेयर ने छोड़ी कांग्रेस

पहली अप्रेल को काग्रेस को झटका

आज पहली अप्रैल है और फर्स्ट अप्रैल की सुबह कांग्रेस के सबसे सीनियर लीडर कमलनाथ के लिए बुरी खबर लेकर आई। कमलनाथ के सबसे करीबी और छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम आहाके ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली। विक्रम वो मेयर है  जिनकी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की थी। लेकिन अब विक्रम आहाके राहुल के नहीं मोदी फैन है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में दल बदलने में आज एक और बड़ा नाम जुड़ गया। कमलनाथ के मजबूत किले में बीजेपी ने दूसरी बड़ी सेंध मारी कर दी । छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम आहा के ने आज कांग्रेस और कमलनाथ को छोड़ बीजेपी की सदस्यता ले ली। फर्स्ट अप्रैल की सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे विक्रम अहाँके ने सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी ने 1st अप्रैल को कमलनाथ को अप्रैल फूल का मैसेज दे दिया।इससे पहले छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा की सदस्यता ली थी। लेकिन आज इस सूची में दूसरा नाम छिंदवाड़ा मेयर विक्रम आहा के का भी जुड़ गया । इससे पहले जबलपुर मेयर ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी।

 कौन है विक्रम आहाके

 दरअसल 30 साल की उम्र में विक्रम अहाके महापौर निर्वाचित हुए थे । छिंदवाड़ा नगर निगम में 18 साल बाद कांग्रेस की वापसी कराने में आहा के का अहम रोल था। विक्रम की  मा के आंगनवाड़ी में काम करने और किसान पिता के बेटे के रूप में चर्चा में आए थे और नगर निगम के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

राहुल ने की थी तारीफ विक्रम अहाके की जीत पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर  तारीफ में लिखा था कि कांग्रेस पार्टी के विक्रम आहाके ने साबित कर दिया कि अगर सच्ची मेहनत लगन और ईमानदारी से अपने सपनों के लिए लड़ा जाए तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।  लेकिन विक्रम ने लोकसभा चुनाव के पहले बता दिया कि वह राहुल नहीं, मोदी फैन है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshराहुल गांधीBJPRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो