लाइव न्यूज़ :

‘‘जीएचएमसी चुनाव में कांग्रेस और तेदेपा के कमजोर होने से भाजपा को हुआ फायदा’’

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:16 IST

Open in App

हैदराबाद, छह दिसंबर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी का कमजोर होना, राज्य सरकार के खिलाफ माहौल तथा सत्तारूढ़ टीआरएस की कथित तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ भाजपा नेताओं का आक्रामक रूख जैसे कारण प्रमुख रहे।

जीएचएमसी के चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के लिए मुख्य चुनौती बनकर उभरी है।

इस चुनाव में भाजपा ने 149 वार्ड में से 48 में जीत हासिल की है जबकि 2016 में उसके खाते में केवल चार वार्ड आए थे।

टीआरएस ने 55 वार्डों में जीत हासिल की है। उसके प्रदर्शन में गिरावट देखी गयी है क्योंकि 2016 में हुए चुनाव में उसे 99 वार्डों में जीत मिली थी। हालांकि इस बार भी वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने हैदराबाद के पुराने शहर में अपना प्रभाव कायम रखते हुए 44 वार्डों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल दो वार्डों में ही जीत सकी। एक समय राज्य में काफी प्रभावशाली रह चुकी तेदेपा का इस बार खाता भी नहीं खुला।

राजनीतिक विश्लेषक तेलकापल्ली रवि के अनुसार भाजपा का प्रदर्शन मजबूत होने और टीआरएस के वार्डों की संख्या कम होने के पीछे जो मुख्य वजह हैं उनमें कांग्रेस तथा तेदेपा का अत्यंत निराशाजनक प्रदर्शन, टीआरएस सरकार के प्रति सत्ता-विरोधी लहर चलना और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार तथा अन्य पार्टी नेताओं का आक्रामक हिंदूवादी एजेंडा हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद में हाल ही में भारी बारिश और बाढ़ के बाद सत्तारूढ़ टीआरएस के खिलाफ माहौल बन गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में कांग्रेस तथा तेदेपा के कमजोर होने से पैदा हुई जगह को भर रही है। अविभाजित आंध्र प्रदेश में दोनों ही पार्टियां शक्तिशाली होती थीं।

रवि ने कहा, ‘‘तेलंगाना में भाजपा कांग्रेस की जगह लेती जा रही है जैसा पश्चिम बंगाल में हुआ।’’

जानेमाने राजनीतिक विश्लेषक के नागेश्वर के अनुसार कांग्रेस तथा तेदेपा के कमजोर होने, टीआरएस नेताओं के बीच तालमेल की कमी और भाजपा नेता संजय कुमार के बयानों के असर से भाजपा को वर्चस्व बढ़ाने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी