लाइव न्यूज़ :

'जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था, तब केजरीवाल बंगले पर करोड़ों खर्च कर रहे थे', बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2023 16:35 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। केजरीवाल मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी बंगले की मरम्मत पर किए खर्च को लेकर घिरे केजरीवालभाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर अरविंद केजरीवाल को घेराकेजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले की मरम्मत पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करने की रिपोर्ट आने के बाद से ही सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस मामले को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल का महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। केजरीवाल मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे।"

संबित पात्रा ने आगे कहा, "यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है बल्कि ये महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। कुछ नहीं लूंगा से, सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा। ये उस महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है। अरविंद केजरीवाल को देश के मार्बल पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने विशेष आर्डर देकर वियतनाम से ₹1.15 करोड़ से अधिक के मार्बल मंगाकर महल में लगाए हैं। चक्रवर्ती सम्राट अरविंद केजरीवाल जी को रंगाई-पुताई का घर पसंद नहीं है, तो उन्होंने अपने घर में विशेष लकड़ी की दीवारों पर ₹4.37 करोड़ खर्च किया है।" संबित पात्रा ने केजरीवाल के खर्च के आंकड़े भी दिए, 1 सितंबर 2020 - ₹7.91 करोड़, 8 जून 2021 - ₹1.64 करोड़, 22 अक्टूबर 2021 - ₹9.9 करोड़, 30 दिसम्बर 2021 - ₹5.73 करोड़, 29 जून 2022 - ₹9.34 करोड़। 

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में इस्तेमाल हुआ मार्बल वियतनाम से 3 करोड़ रुपये की लागत से आयात किया गया था। फर्श के जीर्णोद्धार के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले 'डियोर पर्ल मार्बल' का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं मार्बल को ठीक करने में लगने वाले केमिकल पर 21,60,000 रुपए खर्च किए गए।

साल 2013 में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि न वह और न ही उनके कोई मंत्री सरकार द्वारा प्रदान किए गए बंगलों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने यह जोर देकर कहा था कि उन्हें छोटे सरकारी फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। भाजपा अब केजरीवाल पर हमलावर है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPसंबित पात्राआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब