अरुण जेटली इंदिरा गांधी को बताया हिटलर, कहा- दोनों ने ही संविधान की धज्जियां उड़ाईं

By पल्लवी कुमारी | Published: June 25, 2018 08:23 PM2018-06-25T20:23:47+5:302018-06-25T20:23:47+5:30

अरूण जेटली ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, आम लोगों के लिए बने संविधान को तानाशाही के संविधान में इंदिरा गांधी ने तब्दील कर दिया था।

BJP Arun jaitley facebook post comment on emergency 1975 and compare indira gandhi with Hitler | अरुण जेटली इंदिरा गांधी को बताया हिटलर, कहा- दोनों ने ही संविधान की धज्जियां उड़ाईं

अरुण जेटली इंदिरा गांधी को बताया हिटलर, कहा- दोनों ने ही संविधान की धज्जियां उड़ाईं

नई दिल्ली, 25 जून: देश में आज ही के दिन 43 साल पहले आपातकाल लगाई गई थी। देश की तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगवाई थी। उस वक्त देश की मीडिया की आजादी को दबाई गई और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आपातकाल के उस दौर को याद करते हुए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना जर्मनी के क्रूर तानाशाह हिटलर से की है। 

जेटली ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से करते हुए लिखा, दोनों ने ही संविधान की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने आम लोगों के लिए बने संविधान को तानाशाही के संविधान में तब्दील कर दिया। 

जेटली ने पोस्ट में लिखा, हिटलर ने संसद के ज्यादातर विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करवा लिया था और अपनी अल्पमत की सरकार को उसने संसद में दो तिहाई बहुमत के रूप में साबित कर दिया। जेटली ने लिखा इंदिरा ने भी संसद के ज्यादातर विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करवा लिया था और उनकी अनुपस्थिति में दो तिहाई बहुमत साबित कर संविधान में कई सारे संशोधन करवा लिए।

जेटली ने यह भी कहा कि  42वां संशोधन के जरिए हाई कोर्ट का रिट पिटीशन जारी करने के अधिकार को कम कर दिया गया। डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान की यह आत्मा थी। इसके अलावा इंदिरा ने आर्टिकल 368 में भी बदलाव किया था ताकि संविधान में किए गए बदलाव जूडिशल रिव्यू में नहीं आ पाए।
 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Web Title: BJP Arun jaitley facebook post comment on emergency 1975 and compare indira gandhi with Hitler

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे