लाइव न्यूज़ :

"गांधी का सत्याग्रह ड्रामा", हेगड़े को इस बयान के लिए BJP ने कहा- माफी मांगो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 14:46 IST

इसके बाद उनके इस बयान से पार्टी के बड़े नेता दु:खी हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा हेगड़े के इस बयान से ना सिर्फ बैकफूट पर आ गई है बल्कि उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सांसद ने कहा कि संपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन "अंग्रेजों की सहमति और समर्थन के साथ" आयोजित किया गया था।भाजपा हेगड़े के इस बयान से ना सिर्फ बैकफूट पर आ गई है बल्कि उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया है। 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले मोहन दास करमचंद गांधी के बारे में कहा कि गांधी का स्‍वतंत्रता संघर्ष नाटक था। इसके बाद उनके इस बयान से पार्टी के बड़े नेता दु:खी हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा हेगड़े के इस बयान से ना सिर्फ बैकफूट पर आ गई है बल्कि उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया है। 

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या भारत में "ऐसे लोगों" को 'महात्मा' कहा जाता है? दरअसल, शनिवार को बेंगलुरु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उत्तर कन्नड़ के लोकसभा सांसद ने कहा कि संपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन "अंग्रेजों की सहमति और समर्थन के साथ" आयोजित किया गया था।

इसके आगे हेगडे ने कहा कि "इन तथाकथित नेताओं में से किसी को भी पुलिस द्वारा एक बार भी नहीं पीटा गया था। उनकी स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़ा नाटक था। इन सभी आंदोलनों का आयोजन इन नेताओं द्वारा अंग्रेजों की मंजूरी के साथ किया गया था। यह एक वास्तविक लड़ाई नहीं थी। यह एक समायोजन स्वतंत्रता थी।

मध्य प्रदेश भाजपा नेता के बयानबता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भाजपा नेता ने गांधी को लेकर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता अनिल सौमित्र ने गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि- राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक।

हरियाणा सरकार के मंत्री के बयानमोदी गांधी से बड़े खादी ब्रांड' हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी खादी के लिए महात्मा गांधी से बड़े ब्रांड हैं। उनका ये बयान तब सामने आया था जब खादी के एक विज्ञापन में बापू की तस्वीर गायब थी। इस पर विज ने कहा था कि गांधी जी ने कोई खादी का ट्रेडमार्क तो करा नहीं रखा है। इससे पहले भी कई बार विज्ञापन में उनकी फोटो नहीं लगी है। इस बयान पर भी खूब राजनीति हुई थी।

साक्षी महाराज के बयान 'फारूख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद' अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज भी बापू पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला पर बोलते हुए कहा था कि फारूख और गांधी एक ही बाप की औलाद हैं। इन्हें बंटवारे में बड़ा मजा आता है। उन्होंने महात्मा गांधी को देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए खून खराबा करवाने का आरोप लगाया था।

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयानआजादी दिलाने में महात्मा गांधी का रोल नहीं' वहीं भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो महात्मा गांधी के आजादी में योगदान पर ही सवाल उठा दिए थे। विजयवर्गीय ने बापू पर तंज कसते हुए कहा था कि साबरमती के संत ने नहीं, देश के क्रांतिकारियों ने आजादी दिलवाई थी। महात्मा गांधी पर बने गीत सबरमती के संत तून कर दिया कमाल का जिक्र करते हुए कहा कि ये गीत गाने से देश को आजादी नहीं मिली। क्रांतिकारियों ने देश के लिए बलिदान दिया तब जाकर आजादी मिली।  

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेमहात्मा गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम