लाइव न्यूज़ :

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अलग-अलग निकाला मार्च, ममता सरकार को घेरा

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2022 18:47 IST

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य बीजेपी नेताओं ने बीरभूम में हुई हिंसा के विरोध में रामपुरहाट में पदयात्रा निकाली तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हावड़ा में विरोध मार्च निकाला।

Open in App

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता के मर्डर के बाद हुई हिंसा में दो बच्चों समेत जिंदा जलाकर की गई 8 लोगों की हत्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग मार्च निकाला। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य बीजेपी नेताओं ने बीरभूम में हुई हिंसा के विरोध में रामपुरहाट में पदयात्रा निकाली तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हावड़ा में विरोध मार्च निकाला। 

हिंसा को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मामले में सिर्फ हत्यारे को गिरफ्तार करने से काम नहीं होगा, बल्कि साजिशकर्ता को भी पकड़ा जाना चाहिए।

वहीं कांग्रेस द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, स्थानीय पुलिस यह जांच नहीं कर सकती, इसलिए हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं। यहां की सरकार इस मामले की अनदेखी कर रही है, आम लोग गुस्से में हैं, वे सच जानना चाहते हैं और दोषियों को सजा दिलाना चाहते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, साफ है कि अनीश खान (पूर्व छात्र नेता) की हत्या में यहां के पुलिस अधिकारी जिम्मेदार हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी दोषियों को 15 दिनों के भीतर हिरासत में लेने का वादा किया। 42 दिन बीत चुके हैं और उसने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। 

बता दें कि शनिवार को ही सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने अपने आदेश में यह कहा है कि सीबीआई को 7 अप्रैल तक अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट को फाइनल करना होगा।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकांग्रेसBJPसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह