लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का राहुल को तंज, सिख दंगों में कांग्रेस की पूरी मशीनरी लगी थी, नहीं मिलेगी पापों से मुक्ति

By भाषा | Updated: August 28, 2018 08:24 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय ब्रिटेन दौर के पहले दिन ही यह कहकर विवाद को जन्म दे दिया है कि 1984 में हुए सिख दंगों में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं थे।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगी अकाली दल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी पार्टी शामिल नहीं थी। भाजपा और अकाली दल ने आरोप लगाया कि 1984 के नरसंहार में कांग्रेस की पूरी मशीनरी शामिल थी और उन्हें उनके पापों से मुक्ति नहीं मिल सकती। उन्होंने गांधी और उनके रुख का बचाव करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोला और दावा किया कि अमरिंदर ने राज्य की जनता और देशभर के सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दावा किया, ‘‘अमरिंदर सिंह से यह उम्मीद नहीं थी। एक सिख होने के नाते उन्हें इस मुद्दे पर 1984 के नरसंहार के षड्यंत्रकारियों के साथ खड़ा नहीं होना चाहिए था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’’ 

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘एक या दो हाथ नहीं, पूरी कांग्रेस मशीनरी राष्ट्रीय राजधानी में सिखों के खिलाफ 1984 के नरसंहार में लिप्त थी।’’ 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय ब्रिटेन दौर के पहले दिन ही यह कहकर विवाद को जन्म दे दिया है कि 1984 में हुए सिख दंगों में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं थे। हालाँकि राहुल गांधी ने सिख दंगों को बेहद दुखद बताते हुए उसके दोषियों को सजा देने का पूरी तरह समर्थन किया।

राहुल ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी के भी खिलाफ कोई भी हिंसा गलत है। भारत में कानूनी प्रक्रिया चल रही है लेकिन जहां तक मैं मानता हूं उस समय कुछ भी गलत किया गया तो उसे सजा मिलनी चाहिए और मैं इसका 100 फीसदी समर्थन करता हूं।" 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षक द्वारा हत्या के बाद 1984 में हुए दंगों में करीब 3,000 सिख मारे गए थे। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया