लाइव न्यूज़ :

BJP और AIADMK के बीच हुआ गठबंधन, पीयूष गोयल ने आधी रात मीटिंग के बाद तय किया ये फार्मूला

By विकास कुमार | Updated: February 16, 2019 14:38 IST

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी के भी एक सीट पर गठबंधन किया जायेगा. कूल मिलकर 40 सीटों पर गठबंधन की रूप-रेखा तय की गई है. तमिलनाडु में लोकसभा की 40 सीटें (पुडुचेरी की भी एक सीट शामिल) हैं.

Open in App

पीयूष गोयल के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के अर्धरात्री मीटिंग के बाद भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन पर मुहर लग गई है. अगले सप्ताह इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. ओ पनीरसेल्वम ने कहा है कि एक दो दिनों में सद्धभावना पूर्ण फैसला ले लिया जायेगा. भाजपा पिछले काफी समय से तमिलनाडु में गठबंधन का प्रयास कर रही थी. 

क्या है फार्मूला 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी के भी एक सीट पर गठबंधन किया जायेगा. कूल मिलकर 40 सीटों पर गठबंधन की रूप-रेखा तय की गई है. तमिलनाडु में लोकसभा की 40 सीटें (पुडुचेरी की भी एक सीट शामिल) हैं और दोनों पार्टियों के बीच 25-15 पर सहमति बनी है. दोनों पार्टियां इस बात पर भी सहमत हैं कि अन्य छोटी पार्टियों को सीटें अपने-अपने हिस्से से देंगी.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि बीजेपी आठ सीटों पर लड़ेगी, चार सीटें पीएमके को देगी और तीन डीएमडीके को. मकसद साफ है कि बीजेपी तमिलनाडु के रास्ते इस बार दक्षिण भारत में कोई बड़ा चमत्कार की उम्मीद लगाये हुए है. केरल में भी इसी तरह से बीजेपी छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है. 

पीएम मोदी और पनीरसेल्वम की नजदीकी 

जयललिता के निधन के बाद जब पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच राजनीतिक तकरार हुआ था तब पीएम मोदी ने ही बीच-बचाव किया था और पार्टी को टूटने से बचाया था. इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नरेन्द्र मोदी और पनीरसेल्वम की बढ़ती नजदीकियों के मायने हैं जिसका असर लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकता है. 

बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की ख़बरें ऐसे समय में आ रही है जब डीएमके के अध्यक्ष स्टालिन ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का इशारा दिया है. लेकिन अभी तक कोई भी औपचारिक एलान नहीं हुआ है. 

जयललिता और नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक नजदीकी हमेशा से रही थी. लेकिन कभी चुनावी गठबंधन नहीं हुआ. लेकिन अम्मा के निधन के बाद उनकी पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है और कमल हसन और रजनीकांत जैसे नए खिलाड़ियों के आ जाने के  कारण भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. ऐसे में एआईएडीएमके के पास बीजेपी से गठबंधन के अलावा कोई ख़ास चारा नहीं रह गया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीपीयूष गोयलएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं