लाइव न्यूज़ :

झारखंड नतीजे 2019: आजसू-बीजेपी साथ लड़ती तो जीत सकती थी 40 सीटें, कांग्रेस-JMM को होता ये नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 11:34 IST

साथ लड़ने पर बीजेपी 9 सीटें ज्यादा हासिल कर सकती और वहीं आजसू को 4 और सीटें मिलने की संभावना थी।

Open in App
ठळक मुद्दे जेएमएम की जीती 9 सीटों और कांग्रेस की जीती 4 सीटों पर बीजेपी-आजसू पार्टी के संयुक्त वोट ज्यादा थे। कुल 8 सीटों पर आजसू उम्मीदवारों को बीजेपी प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले हैं। 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में अगर आजसू और बीजेपी साथ लड़ती तो ये गठबंधन 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी। भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने चुनाव अलग-अलग लड़ा जिसका नुकसान दोनों दलों को हुआ। सीट बंटवारे के मुद्दे पर चुनाव से कुछ दिनों पहले ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने एनडीए से अलग होने की घोषणा की थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, आजसू-बीजेपी मिलकर लड़े होते तो जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 34 सीटों पर रोक सकते थे। बीजेपी-आजसू को इस चुनाव में 41.5 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को 35.5 फीसदी वोट मिले हैं।

दोनों दल साथ लड़ते तो 13 सीटों पर बीजेपी-आजसू गठबंधन की जीत होती। बीजेपी 9 सीटें ज्यादा हासिल कर सकती और वहीं आजसू को 4 और सीटें मिलने की संभावना थी। झारखंड चुनाव 2019 में बीजेपी को 25 जबकि आजसू ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।

इसी तरह जेएमएम-कांग्रेस को भारी नुकसान होता। जेएमएम की जीती 9 सीटों और कांग्रेस की जीती 4 सीटों पर बीजेपी-आजसू पार्टी के संयुक्त वोट ज्यादा थे। हालांकि ये मजेदार बात है कि जेवीएम, एनसीपी, निर्दलीय और भाकपा-माले ने जो 7 सीटें जीती हैं, बीजेपी-आजसू गठबंधन होने पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। बता दें कि एनसीपी ने जो हुसैनाबाद सीट जीती हैं वहां से बीजेपी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। एनसीपी विधायक कमलेश कुमार सिंह बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि ये बातें सिर्फ चुनावी गणित हैं। कुल 8 सीटों पर आजसू उम्मीदवारों को बीजेपी प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले हैं। 

दल             सीट

जेएमएम    30

बीजेपी       25

कांग्रेस      16

जेवीएम    03

आजसू     02

निर्दलीय  02

माले       01

एनसीपी  01 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?