लाइव न्यूज़ :

बिजली बिल पर भाजपा का आंदोलन असफल : महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:10 IST

Open in App

नागपुर, पांच फरवरी महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि बिजली बिल को लेकर भाजपा के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन को जनता से कुछ खास समर्थन नहीं मिला है क्योंकि राज्य के करीब 79 प्रतिशत ग्राहक अपना बिल भर चुके हैं।

यहां संवाददाता सम्मेलन में राउत ने कहा कि भाजपा को ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए नाकि लोगों को बिजली बिल पर भ्रमित करना चाहिए।

राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग आगे आए हैं और अभी तक 79 प्रतिशत लंबित बिजली बिल भरा जा चुका है। दिसंबर, 2020 तक यह राशि 71,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा महाराष्ट्र की बिजली वितरण कंपनी ‘महावितरण’ का निजीकरण करने की है इसलिए उसने ग्राहकों को ज्यादा बिल भेजे जाने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया।

राउत ने कहा कि महावितरण ने कोविड-19 महामारी के दौरान बिजली की अबाध आपूर्ति की है और लोगों से बिल चुकाने की अपील की।

नागपुर में भाजपा के ‘हल्ला बोल’ आंदोलन का शुक्रवार को नेतृत्व राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?