बिहार में भाजपा ने लगाया नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर संपत्ति छिपाने का आरोप, कहा- हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

By एस पी सिन्हा | Published: January 1, 2023 04:40 PM2023-01-01T16:40:48+5:302023-01-01T16:40:48+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरा को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी हकीकत को छिपा रह हैं।

BJP accuses Nitish Kumar and Tejashwi Yadav of hiding assets in Bihar | बिहार में भाजपा ने लगाया नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर संपत्ति छिपाने का आरोप, कहा- हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

बिहार में भाजपा ने लगाया नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर संपत्ति छिपाने का आरोप, कहा- हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति भी महज 75.53 लाख रुपए ही बताई गई हैजबकि, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास महज 5.27 करोड़ की संपत्ति हैभाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी हकीकत को छिपा रह हैं

पटना:बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों की तरफ से जो संपत्ति ब्योरा दिया गया है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार के पास हाथ में मात्र 28 हजार रुपए नगद बताए गए हैं। वहीं, कुल संपत्ति  भी महज 75.53 लाख रुपए ही बताई गई है। जबकि, राज्य के उपमुख्यमंत्री के पास महज 5.27 करोड़ की संपत्ति बताई गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनके पास खुद की कोई गाड़ी भी नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरा को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी हकीकत को छिपा रह हैं।

विधान परिषद् में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि इस संपत्ति ब्योरा में सबसे अधिक रोचक कुछ है, तो वह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संपत्ति कि घोषणा। जो बच्चा मात्र डेढ़ साल कि आयु में करोड़पति बन गया हो और आज 33 साल की आयु में किसी राज्य का उपमुख्यमंत्री हो तो आज तो इनके पास अरबों में संपत्ति होनी चाहिए। लेकिन, इसके बाबजूद मालूम नहीं की वो कैसे दिखा रहे हैं कि हमारे पास मजह 5 करोड़ की संपत्ति है। यह चिंता का विषय है। यह साफ है कि ये दिखाने के दांत हैं और खाने के दांत कोई और हैं। 

उन्होंने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले हीं अपनी पूरी संपत्ति 75 लाख ही बता रहें हो, लेकिन हकीकत यह है की उन्होंने अपनी पूरी पूंजी अपने बेटे के नाम कर दिया है। इसलिए उनकी खुद की संपत्ति बेहद कम दिखा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री की नए साल से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर कहा किे यह सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम है। सरकार की हेलीकाप्टर, सरकार की ही जेट प्लेन और इसकी ही पूरी वयवस्था। मुख्यमंत्री बस आशा दीदी, जीविका दीदी को बुलायेंगे और बैठक करेंगे। ये कभी भी जनता के बीच नहीं जाएंगे। ये तो बड़े हद की बात है कि 17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी यह जनता की समस्या खोज रहे हैं। इसको तो खुद लज्जा आणि चाहिए की हमने 17 सालों में कुछ भी नहीं कर पाया। 

वहीं, नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सपनों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके सपनों की हकीकत तो कांग्रेस पति ने बता दिया। हमलोग के यहां  एक कहावत है, ' झूठ-मुठ का फुटानी काटना' आज यही काम बिहार के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इनको बिहार में तो कोई पूछने वाला नहीं है और ये बात दिल्ली की करते हैं। इनको तो अब सन्याश लेने का समय आ गया है। अब इनको हारने के लिए केंद्र के लोग को बिहार आने की जरूरत भी नहीं है बिहार भाजपा के लोग ही इनको आसानी से चुनाव हरा देंगे।

Web Title: BJP accuses Nitish Kumar and Tejashwi Yadav of hiding assets in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे