लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला-पाकिस्तान में फेसबुक पर चला रही है 'देश बचाओ, मोदी हटाओ' कैंपेन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2018 09:46 IST

बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस पाकिस्तान में फेसबुक पर ‘पैसे देकर प्रचार’ करा रही है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच अब बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस पाकिस्तान में फेसबुक पर ‘पैसे देकर प्रचार’ करा रही है।

दरअसल ये मामला तब उझला जब बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस के एक एड कैंपेन की पोस्ट शेयर की थी।  इस एड कैंपेन में कांग्रेस फेसबुक विज्ञापन के जरिए पाकिस्तान में पीएम मोदी को हटाए जाने का नारा लगाती नजर आ रही है। कांग्रेस के इस फेसबुक एड में लिखा है- देश बचाओ, मोदी हटाओ।

इस एड को अमित मालवीय ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में ये विस्तार से दिखाया है कि किस तरह पाकिस्तान में कांग्रेस पार्टी मोदी हटाओ देश बचाओ का एड चला रही है। ऐसे में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि काग्रेस के द्वारा जो कहा गया है उसका क्या  मतलब है? हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ आप पाकिस्तान में अभियान चला रहे हैं।’ 

इतना ही नहीं संबित ने आगे कहा कि भारत में पीएम के खिलाफ विपक्षी दल द्वारा प्रचार किया जा रहा हो लेकिन इसे पाकिस्तान में क्यों प्रायोजित किया जाना चाहिए? उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के लिए अपना प्रेम दिखा रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस के फेसबुक पेज के इन्फो ऐंड ऐड सेक्शन में जाने पर लोकेशन चेंज कर यह देखने का ऑप्शन नहीं दिख रहा जैसा अमित मालवीय के वीडियो में है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए