लाइव न्यूज़ :

BJP ने राबर्ट वाड्रा पर लगाया राहुल और सोनिया गांधी पर दबाव डालने का आरोप

By भाषा | Updated: December 1, 2018 03:26 IST

बीजेपी ने दावा किया कि भूषण पावर एवं स्टील लिमिटेड (बीएसपीएल) ने वह जमीन खरीदने के लिए एलीजेनी फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड को 5.64 करोड़ रुपये का बिना गारंटी वाला लोन दिया।

Open in App

भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक कंपनी को दंडित करने संबंधी आयकर विभाग का आदेश रद्द कराने के लिए राबर्ट वाड्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दबाव डाला था। दरअसल, इस कंपनी ने एक अन्य कंपनी को कर्ज दिया था ताकि वह राजस्थान में उनकी (वाड्रा की) भूमि खरीद सके।वाड्रा को ‘दागदार दामाद’ करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि 2010 में वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 70 लाख रुपये में 70 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी और उसे 2012 में ‘मूल दाम से सात गुना अधिक पर 5.15 करोड़ रुपये में अन्य कंपनी एलीजेनी फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी थी।उन्होंने दावा किया कि भूषण पावर एवं स्टील लिमिटेड (बीएसपीएल) ने वह जमीन खरीदने के लिए एलीजेनी फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड को 5.64 करोड़ रुपये का बिना गारंटी वाला लोन दिया। उसी अवधि में बीएसपीएल को टैक्स नोटिस मिला जिसमें 2004-2005 से 2011-12 तक के उसके टैक्स रिटर्न में विसंगतियों का हवाला दिया गया था। बीएसपीएल को उसके रिटर्न में आये फर्क के लिए 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया।भाजपा प्रवक्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीएसपीएल ने इस आदेश के विरुद्ध अपील करते हुए आयकर विभाग के निस्तारण आयोग को पत्र लिखा। आयोने कहा कि कंपनी को 500 करोड़ रूपये का भुगतान करना होगा। आयोग ने अभियोजन और जुर्माने के मामले में बीएसपीएल को कोई छूट नहीं दी। ’’ उन्होंने दावा किया कि आयोग ने एक पीठ पुनर्गठित की जिसने पिछले आदेश को निरस्त किया और कंपनी को 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा।पात्रा ने कहा, ‘‘चूंकि भूषण स्टील ने राबर्ट वाड्रा से भूखंड खरीदने के लिए पैसा दिया था, ऐसे में उन्होंने (वाड्रा ने) सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आयकर विभाग को जुर्माना माफ करने के लिए कहने और बीएसपीएल को दंड से बचाने के लिए दबाव बनाया। यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है।’’ उन्होंने कहा कि यह स्काईलाइट होस्पिटेलिटी, एलीजेनी फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड और भूषण स्टील को परस्पर एक दूसरे को लाभ पहुंचाने का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दुरूपयोग के जरिये बेहिसाब धन बनाया गया।पात्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘‘कठपुतली प्रधानमंत्री’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचारों की अनदेखी की। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतमेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है