भाजपा का बंगाल में पार्टी कार्यकर्ता एवं उसकी मां पर हमले का आरोप

By भाषा | Published: February 28, 2021 10:12 PM2021-02-28T22:12:28+5:302021-02-28T22:12:28+5:30

BJP accused of attacking party worker and his mother in Bengal | भाजपा का बंगाल में पार्टी कार्यकर्ता एवं उसकी मां पर हमले का आरोप

भाजपा का बंगाल में पार्टी कार्यकर्ता एवं उसकी मां पर हमले का आरोप

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 28 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यकर्ता और उसकी बुजुर्ग मां को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीटा।

तृणमूल कांग्रेस ने यह कहते हुए इस आराप से इनकार किया कि भाजपा बदहवासी में झूठे दावे कर रही है।

बैरकपुर आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि निमटा थानाक्षेत्र के उत्तरी दमदम में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार पर कुछ बदमाशों ने हमला किया।

मजूमदार की मां ने दावा किया कि उन्हें और उनके बेटे को तूणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पीटा और यह कि उन्होंने उनके बेटे को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

लेकिन पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा समर्थक की मां पर हमला नहीं किया गया और उनका चेहरा किसी बीमारी के कारण सूज गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पायी है क्योंकि वे मास्क लगाए हुए थे।

उन्होंने कहा कि इस घटना की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता एवं पारिवारिक विवाद समेत सभी कोणों से जांच की जा रही है।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर महिला का चेहरा पोस्ट किया और लिखा , ‘‘ बंगाल के लोग उन लोगों को माफ नहीं करेंगे जिन्होंने बंगाल की बेटी पर हमला किया।’’

विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी के रूप में पेश कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस सकारात्मक अभियान चला रही है। भाजपा बदहवास है। उसके पास सुशासन के मोर्चे पर ममता बनर्जी का मुकाबला करने के लिए कुछ नहीं है । बंगाल को तो अपनी बेटी चाहिए।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कहां तक वे जाते हैं? मनगढंत। धोखा। कुछ भी नहीं छोड़ा। यहां तक बुजुर्ग को भी नहीं। फर्जी खबर फैक्टरी। फिर बेनकाब।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP accused of attacking party worker and his mother in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे