लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः नवीन पटनायक ने महागठबंधन को दिया एक और करारा झटका, टूट सकता है राहुल गांधी का सपना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2019 12:34 IST

Lok Sabha Election 2019 Update: नवीन पटनायक ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।

Open in App

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और इस बार के चुनाव में ईंधन के बढ़ते दाम, कृषि संकट और बेरोजगारी जैसे तीन मुख्य मुद्दे हावी रहेंगे।

पटनायक ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि किसानों की परेशानियों को नजरंदाज करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने की वजह से भाजपा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

‘इंडिया टुडे’ के ‘माइंट रॉक’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पटनायक ने कहा कि कृषि संकट आगामी चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, "ईंधन के बढ़ते दाम, बढ़ता कृषि संकट और बेरोजगारी ऐसे तीन मुद्दे हैं जो 2019 के आम चुनाव में हावी रहेंगे।" 

इससे पहले बुधवार को पटनायक ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में अचानक से भारतीय जनता पार्टी ने बीजेडी को लेकर नरम रुख इख्तियार कर लिया था। पार्टी ने अचानक से बीजेडी और नवीन पटनायक पर हम कम कर दिए थे। जबकि पीएम अपने जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा जाकर बीजेपी की ओडिशा को लेकर महत्वकांक्षाएं जाहिर कर दी थी।

लेकिन अब राजनीति के बदलते मिजाज में ऐसा माना जा रहा है कि ओडिशा में समीकरण बदल गए हैं। उधर कांग्रेस का ध्यान भी ओडिशा से हटा है। जबकि ओड‌िशा में 21 लोकसभा सीटें हैं।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवीन पटनायकमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारतकांग्रेस की बगैर सहमति के तेजस्वी यादव बन गए महागठबंधन विधायक दल के नेता, महागठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलों की बाजार हुआ गरम

भारतBihar Elections Results: बिहार के 15 जिलों में महागठबंधन का नहीं खुल सका खाता, एनडीए ने कर दिया सूपड़ा साफ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया