लाइव न्यूज़ :

BJD TO BJP News: ओडिशा में सरकार बदलते ही पालाबदल खेला शुरू, बीजद से इस्तीफा और बीजेपी में शामिल, ममता मोहंता ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2024 15:03 IST

BJD TO BJP News: भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।अरुण सिंह ने भी मोहंता का स्वागत किया।बीजद की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं।

BJD TO BJP Newsबीजू जनता दल (बीजद) की पूर्व नेता ममता मोहंता राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। मोहंता भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। इस अवसर पर ओडिशा के कुछ भाजपा सांसद भी मौजूद थे। मोहंता का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भारत को एक विकसित देश और ओडिशा को एक विकसित राज्य बनाने के लिए पार्टी के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन में योगदान देंगी। विजय पाल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह (ओडिशा में) आदिवासी क्षेत्र से आती हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी मोहंता का स्वागत किया और कहा कि वह भाजपा की विचारधारा को अपनाते हुए पार्टी में शामिल हुई हैं। अरुण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने मयूरभंज और ओडिशा के कई अन्य हिस्सों में महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत काम किया है। वह बीजद की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं।

उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।’’ पत्रकारों से बातचीत में मोहंता ने कहा कि वह जन सेवा और जन कल्याण के दो लक्ष्यों के साथ सार्वजनिक जीवन में आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि मैं यहां रहते हुए अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हूं।’’

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को लिखे अपने त्यागपत्र में मोहंता ने कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी में उनकी सेवा और उनके समुदाय की कोई जरूरत नहीं है। मोहंता के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा में बीजद सदस्यों की संख्या घटकर आठ रह गई है। लोकसभा में बीजद का कोई सदस्य नहीं है। ओडिशा से राज्यसभा की 10 सीट हैं।

टॅग्स :राज्य सभाओड़िसाBiju Janata DalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?