बीजेडी सांसद के खिलाफ एक्ट्रेस पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Published: September 6, 2020 06:48 AM2020-09-06T06:48:40+5:302020-09-06T06:48:40+5:30

अनुभव मोहंती फिलहाल अपने लोकसभा क्षेत्र केंद्रपाड़ा के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कोर्ट का कोई नोटिस नहीं मिला है। कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद वह मीडिया में आकर इसपर प्रतिक्रिया देंगे।

BJD MP Anubhav Mohanty Wife case against domestic violence, to be heard September 7 in court | बीजेडी सांसद के खिलाफ एक्ट्रेस पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज

BJD सांसद अनुभव मोहंती और अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी (फाइल फोटो)

Highlightsओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से राजनेता बने अनुभव मोहंती दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में सांसद अनुभव मोहंती से 13 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।

नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने बीजू जनता दल (BJD) के सांसद अनुभव मोहंती पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वर्षा प्रियदर्शिनी ने सांसद पति अनुभव मोहंती के खिलाफ कटक के एसडीजेएम कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। वर्षा प्रियदर्शिनी ने पति पर कथित रूप से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी की शिकायत पर अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत धारा 12 में केस दर्ज किया गया है। जिसपर 7 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। 

शराबी होने का पत्नी ने लगाया सांसद पर आरोप

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में कहा है कि सांसद अनुभव मोहंती आदतन शराबी हैं और हमेशा ही बेडरूम में अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीते हैं। सांसद पर पत्नी ने वुमेनाइजर होने का भी आरोप लगाया है। 

13 करोड़ रुपये की मुआवजे की भी मांग

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में सांसद अनुभव मोहंती से प्रति महीना 20,000 रुपये का मकान किराया और 50,000 का मेंटेनेंस मांग की है। इसके साथ ही 13 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है। 

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से राजनेता बने अनुभव मोहंती दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। 

अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी ने मीडिया में नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

अनुभव मोहंती फिलहाल अपने लोकसभा क्षेत्र केंद्रपाड़ा के दौरे पर हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक जब उनकी पत्नी की शिकायत के बारे में उनसे कोई पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोर्ट से कोई नोटिस नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वह मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। वहीं अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने भी मीडिया संस्थान के कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया है।  

बीजद प्रमुख नवीन पटनाइक ने जून 2019 को अनुभव मोहंती को लोकसभा में पार्टी का उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया था।

Web Title: BJD MP Anubhav Mohanty Wife case against domestic violence, to be heard September 7 in court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे