लाइव न्यूज़ :

बीजद ने बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की मांग की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी बीजू जनता दल ने शनिवार को मांग की कि महिला आरक्षण विधेयक को संसद के मौजूदा बजट सत्र में पारित कराया जाना चाहिए।

बीजद सदस्य पिनाकी मिश्रा ने शुक्रवार को शुरू हुए बजट सत्र में सुगम कामकाज के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधेयक पारित कराए जाने के मुद्दे को उठाया।

मिश्रा ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उन्हें विधेयक पारित कराए जाने के मुद्दे को उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘बीजद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 21 लोकसभा क्षेत्रों में से सात पर महिलाओं को टिकट दिया था। वह ऐसा करने वाली इकलौती पार्टी है। हमारी पांच महिला उम्मीदवार जीतीं और दो भाजपा उम्मीदवार विजयी हुईं।’’

बीजद की महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने की मांग का समर्थन वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने भी किया।

मिश्रा ने कहा कि बीजद को लगता है कि समय आ गया है जब लोकसभा को इस विधेयक को पारित करना चाहिए।

यह विधेयक सबसे पहले 12 सितंबर, 1996 को तत्कालीन एच डी देवगौड़ा सरकार ने लोकसभा में पेश किया था।

इसके बाद जब-जब विधेयक को संसद में लाया गया तो पीठासीन सभापति के आसन से कागज उठाने से लेकर सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक तक के दृश्य सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन