लाइव न्यूज़ :

Birbhum Violence: टीएमसी ने कहा, बीजेपी के दबाव में न हो बीरभूम हिंसा की सीबीआई जांच, अगर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2022 14:48 IST

कुणाल घोष ने कहा, रामपुरहाट की घटना की हम निंदा करते हैं। राज्य सरकार ने सारे कदम लिए थे। हम CBI जांच में पूरा सहयोग देंगे। हमारी बस यही मांग है कि CBI निष्पक्ष तरीके से  मामले की जांच करे और BJP के दबाव में आकर जांच न करे।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी महासचिव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के दबाव नहीं किया जाएकहा - CBI निष्पक्ष तरीके से  मामले की जांच करे कोलकाता हाईकोर्ट के बाद होगी मामले की सीबीआई जांच

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के स्थानीय नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा और आगजनी की जांच सीबीआई करेगी। सत्तारूढ़ दल टीएमसी ने कहा है कि वह सीबीआई जांच में सहयोग करेगी। हालांकि पार्टी ने यह भी कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके हो। इसे भारतीय जनता पार्टी के दबाव नहीं किया जाए। 

शुक्रवार को पार्टी के महासचिव कुणाल घोष ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, रामपुरहाट की घटना की हम निंदा करते हैं। राज्य सरकार ने सारे कदम लिए थे। हम CBI जांच में पूरा सहयोग देंगे। हमारी बस यही मांग है कि CBI निष्पक्ष तरीके से  मामले की जांच करे और BJP के दबाव में आकर जांच न करे। अगर ऐसा होगा तो हम विरोध दर्ज़ कराएंगे।

बीरभूमि हिंसा की जांच कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से होगी। वहीं सीबीआई को आदेश दिया गया है कि वह 7 अप्रैल तक अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट को फाइनल करना होगा। बंगाल पुलिस की एसआईटी मामले को सीबीआई को सौंप देगी। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर यह आदेश दिया है।  

मालूम हो कि 21 मार्च को एक टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद यहां हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने 5 घरों में आग लगा दी थी, जिससे 2 बच्चों सहित आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। राज्य सरकार ने गुरुवार को हिंसा में मरने वालों परिजनों को 5 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :टीएमसीBJPपश्चिम बंगालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो