लाइव न्यूज़ :

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 5 लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: November 4, 2025 19:47 IST

Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देBilaspur Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। अग्रवाल ने बताया कि जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी लोकल यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु हुई है तथा 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को बिलासपुर शहर के अपोलो, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आपोलो अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। अग्रवाल ने बताया कि घटना के दौरान लोकल ट्रेन की पहली बोगी, मालगाड़ी की अंतिम बोगी के ऊपर चढ़ गई और छतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन की बोगी में चार अन्य यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके की तस्वीरों में यात्री ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के वैगन के ऊपर चढ़ा दिख रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्री को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता और समन्वय प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर करायी जाएगी, जिससे घटना के कारणों की समुचित जांच करके आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने बताया कि यात्री और उनके परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है।

साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ''बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।''

 

टॅग्स :Bilaspurरेल हादसाTrain Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो